
मानसी शर्मा /- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन बहुमत प्राप्त करने में सफल रहा है। भाजपा, जो 148सीटों पर चुनाव मैदान में उतरी थी, 127सीटों पर आगे चल रही है। पार्टी ने 85प्रतिशत के स्ट्राइक रेट के साथ एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
भाजपा के सहयोगी दल, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। शिंदे की शिवसेना 56सीटों पर, जबकि एनसीपी 37सीटों पर आगे चल रही है। महायुति को बहुमत के लिए आवश्यक सीटों से 60अधिक मिल चुकी हैं, जिससे यह गठबंधन राज्य में एक स्थिर सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
कांग्रेस में असंतोष, चव्हाण ने उठाए सवाल
इस बीच, कांग्रेस में हार के बाद असंतोष का माहौल बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, जो दक्षिण कराड़ सीट से पीछे चल रहे हैं, ने कांग्रेस नेतृत्व की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पार्टी का नेतृत्व कमजोर था, जो हार का एक प्रमुख कारण हो सकता है।
चव्हाण ने आगे कहा, “हम हार के कारणों का ठीक से विश्लेषण नहीं कर सकते, लेकिन यह संभव है कि महायुति को ‘लड़की बहिन योजना’ से फायदा हुआ हो। इसके अलावा, हमारी नेतृत्व की कमजोरी और आरएसएस की मदद से भाजपा को लाभ मिला।”





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत