
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में आठ उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की। पार्टी ने पांच कैबिनेट मंत्रियों को मैदान में उतारा है।
इसमें 8 उम्मीदवारों के नाम है जिनमें बीजेपी वाले फार्मूले की तरह विधायक और मंत्रियों को भी मैदान में उतारा गया है । पंजाब के जिन मंत्रियों को आप ने लोकसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है, उसमें अमृतसर से मौजूदा मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड़िया, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डॉ बलबीर सिंह हैं। जालंधर से सांसद सुशील रिंकू एक बार फिर इसी सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। पार्टी ने गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। बस्सी पथाना सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक सिंह हाल में आप में शामिल हुए थे। आप ने पंजाबी अभिनेता करमजीत अनमोल को फरीदकोट लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।

पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में आप ने यहां से मात्र एक सीट जीत की पताका फहराने में कामयाबी हासिल की थी। ये जीत अब के पंजाब के मुखिया भगवंत मान ने आप की खाली झोली में डाली थी। जिसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत का जो गदर मचाया उसमें तमाम पार्टियां मामूली तिनकों की तरह उड़ गई थी। जिसके बाद उड़ता पंजाब की कमान भगवत मान साहब ने संभाल ली थी। अब लोकसभा चुनाव में आप के मान क्या अपने सुप्रीम मुखिया अरविंद केजरीवाल का मान सम्मान बढाने के लिए एक से बढ़कर अनेक सीटों पर जीत हासिल कर पाएंगे।





More Stories
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
दिल्ली: प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 सीएक्यूएमएस स्टेशन लॉन्च
ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में PM मोदी ने टेक्नोलॉजी की तरक्की का फायदा समाज के बड़े हिस्से तक पहुंचाने पर दिया जोर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका सेक्टर-16बी में नए को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उद्घाटन एवं शिलान्यास
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला