पंचायत संघ की ग्रामीण आप पार्षदों से मेयर चुनाव का बहिष्कार करने की अपील: थान सिंह यादव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंचायत संघ की ग्रामीण आप पार्षदों से मेयर चुनाव का बहिष्कार करने की अपील: थान सिंह यादव

- आप पार्टी की मेयर गांवों और ग्रामीण विरोधी, हाउस टैक्स माफ करने की घोषणा पूरी नहीं की : थान सिंह यादव - जब-तक हाउस टैक्स माफ नहीं, तब तक गांवों में घुसना नहीं: पंचायत संघ

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिल्ली पंचायत संघ ने गांवों ग्रामीणों का हाउस टैक्स माफ नहीं करने व दोयम दर्जे का व्यवहार करने पर आम आदमी पार्टी को गांवों और ग्रामीण विरोधी करार दिया है। पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि मेयर शैली ओबरॉय ने दो दिसंबर 2023 को आप पार्टी कार्यालय पर संवाददाता सम्मेलन में गांवों को हाउस टैक्स से मुक्त करने की घोषणा की थी। लेकिन हाउस टैक्स माफ करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया उल्टा ग्रामीणों को गुमराह कर उनका मजाक बनाया।

थान सिंह यादव ने खुलासा किया किया कि उनकी घोषणा के बावजूद गांवों में एमसीडी की ओर से लगातार हाउस टैक्स जमा करने के नोटिस भेजे जा रहे हैं। इससे गांवों ग्रामीणों में नाराजगी और असंतोष बढ़ रहा है। यादव ने कहा कि मेयर की इस कथनी और करनी के अंतर ने ग्रामीणों को धोखे में रखा है और अपनी पार्टी के प्रति आक्रोश पैदा किया है। इस कारण उन्होंने आम आदमी पार्टी के ग्रामीण पृष्ठभूमि के पार्षदों से आग्रह किया है कि वे गांवों के हाउस टैक्स माफ को लेकर आगामी 14 नवंबर को होने वाले मेयर चुनाव का बहिष्कार करें। यादव ने इन पार्षदों को एक कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी कि यदि वे मेयर चुनाव का बहिष्कार नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ गांवों में प्रवेश न करने देने का आंदोलन शुरू किया जाएगा। वहीं आम आदमी पार्टी के विधायकों से भी गांवों को हाउस टैक्स मुक्त कराने की दिशा में आगे आकर दिल्ली सरकार व एमसीडी की सरकार पर दबाव बनाने की अपील की है।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने दिल्ली देहात गांव ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार नहीं करने व भारी मतदान करके दिल्ली देहात व गांवों विरोधी कार्य करने वाली पार्टियों को हराने का अभियान शुरू करने का ऐलान किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox