ऋषिकेश में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने गंगा प्रदूषण के खिलाफ किया जागरूकता अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऋषिकेश में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने गंगा प्रदूषण के खिलाफ किया जागरूकता अभियान


बहादुरगढ़ /नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-
बीते रविवार, 10 नवम्बर को ऋषिकेश में आयोजित गंगा सस्टेनेबिलिटी रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों ने भाग लिया। इस दौड़ का उद्देश्य गंगा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए जागरूकता फैलाना था। इस आयोजन में बहादुरगढ़ के 110 धावकों ने 10 किमी, 21.1 किमी, 35 किमी और 50 किमी की विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया। दौड़ सुबह 6:15 बजे ऋषिकेश स्थित एम्स के सामने गंगा बैराज से शुरू हुई और परमार्थ निकेतन में विभिन्न दूरी तय करते हुए समाप्त हुई।

इस आयोजन की शुरुआत विवेकानंद युथ कनेक्ट फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. राजेश सर्वज्ञ, एशियन चैंपियन डॉ. सुनिता गोदारा, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती जी और साध्वी भगवती जी ने फ्लैग-ऑफ कर की। दौड़ के पेसर कॉर्डिनेटर की भूमिका दीपक छिल्लर ने निभाई।

धावकों की उत्कृष्ट प्रदर्शन
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से इस दौड़ को खास बना दिया।

  • 10 किमी दौड़ में सागर ओहलान ने 55 मिनट में, अरुण विजयरण ने 60 मिनट में और अजय कंडोल ने 70 मिनट में अपनी दौड़ पूरी की।
  • 21 किमी में दीपक छिल्लर ने 2 घंटे, परमजीत ने 2:15 घंटे और विजया ने 2:30 घंटे में दौड़ पूरी की।
  • 35 किमी में नीरज छिल्लर ने 3:45 घंटे, धर्मवीर ने 4 घंटे, शलेन्द्रा ने 4:15 घंटे और स्वेतास ने 4:30 घंटे में दौड़ पूरी की।
  • 50 किमी में गुलाब सिंह ने 5:30 घंटे में अपनी जिम्मेदारी निभाई और सभी धावकों को समय पर दौड़ पूरी करवाने में मदद की।

इसके अलावा, डॉ. सतीश सांगवान, डॉ. कृतिगय, धर्मवीर, नीरज, अरुण, सुमित राणा, सुधीर शोकीन, अजीत जांगड़ा, प्रवीन, और पुनम अग्रवाल ने कटऑफ समय से पहले दौड़ पूरी की।

पुरस्कार विजेता
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप से 10 किमी में 40+ आयु वर्ग में सुनिल बेनीवाल ने दूसरा स्थान, संदीप छिकारा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, महिलाओं में 10 किमी में सहगुफता गहलोत ने 40+ आयु वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

21 किमी में 40+ आयु वर्ग में विरेन्द्र कुमार ने दूसरा पुरस्कार जीता, 35 किमी में बह्मप्रकाश ने 50+ आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल किया, जबकि 50 किमी में 50+ आयु वर्ग में अशोक कुमार ने दूसरा स्थान और देवेन्द्र किशोर ने दूसरा स्थान जीता।

इसके अतिरिक्त, परवीन कुमार सांगवान ने 40+ आयु वर्ग में चौथा स्थान और बादल ने 30+ आयु वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया।

गंगा को प्रदूषण से बचाने का संकल्प
इस ऐतिहासिक दौड़ में भाग लेने वाले सभी धावकों ने गंगा मैया के पावन तट पर दौड़ते हुए गंगा को प्रदूषण से बचाने का संकल्प लिया और इसके लिए जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों ने देवभूमि में माँ गंगा के पावन तट पर दौड़ने का अनुभव प्राप्त किया और इसे जीवनभर के लिए एक अद्भुत अनुभव बताया। सभी बीआरजी ग्रुप के धावकों ने एक-दूसरे को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox