
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के अन्तर्गत स्थापित इन्दिरा गाँधी मुक्त विश्वविद्यालय के लर्नर सपोर्ट सेन्टर द्वारा बी.एड. के छात्रों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षापीठ प्रमुख प्रो.रचना वर्मा मोहन ने अपने अनुभव एवं ज्ञान द्वारा मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षा चरित्र एवं व्यक्तित्व दोनों का निर्माण एवं परिष्कार करती है। इमानदारी एवं परिश्रम पूर्वक छात्र एवं अध्यापक दोनों को निष्ठापूर्वक अपने धर्मों का निर्वाह करना चाहिए। कार्यक्रम में इग्नू के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. अर्शिया हुसैन, सहायक क्षेत्रीय निदेशक, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। आपने विद्यार्थियों के समस्याओं का समाधान करते हुए, उन्हें इग्नू द्वारा प्रदत्त अध्ययन सामग्री का स्वाध्याय करने हेतु अभिप्रेरित किया। सारस्वत अतिथि के रूप में हमारे विश्वविद्यालय के वित्ताधिकारी एवं कुलसचिव, श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के अभिभावक के रूप उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जहाँ समस्या होती है, वहीं उसका समाधान भी होता है। विद्यानुरागियों को सही उपायों के द्वारा उसकी सुलभता निश्चित की जानी चाहिए। कार्यक्रम का सफल आयोजन कार्यक्रम समन्वयक आदरणीय डॉ. सुरेन्द्र महतो के अथक प्रयासो से सफल हो सका। कार्यक्रम में डॉ. मार्कण्डेय दीक्षित, डॉ. जितेन्द्र कुमार, अनिता एवं बी.एड. के छात्र शताधिक की संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सविता राय द्वारा किया गया।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत