
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/अनीशा चौहान/- द्वारका जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड ने एक आटोलिफ्टर को पकड़ने में को गिरफ्तार किया है टीम ने आरोपी से पूछताछ के बाद दो चोरी की स्कूटी भी बरामद की है। आरोपी की पहचान रवि निवासी बाबा हरिदास एनक्लेव झड़ौदा कलां के रूप में हुई है।
द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड जिला में वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने और वाहन चोरों को पकड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में चोरी की एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसीपी राम अवतार की निगरानी में एएटीएस इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में हवलदार जगत सिंह, मनोज, सोमदेव, राकेश और राम राय की टीम का गठन किया गया और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का दौरा किया और शिकायतकर्ता से मुलाकात की तथा आसपास के मार्ग के सभी सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और स्थानीय मुखबिरों को भी जांच में शामिल किया।मुखबिरों की मदद से अपराधी की पहचान की गई और फिर उसे पकड़ने के लिए उसके ठिकाने पर छापेमारी की गई। टीम ने आरोपी को ककरोला इलाके में मेट्रो पिलर नंबर 810 के पास से उसे समय धर दबोचा जब वह एक चोरी की स्कूटी पर घूम रहा था।
आरोपी से चोरी की स्कूटी की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एक और स्कूटी को बरामद किया गया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी रवि की पहले नजफगढ़ में साइन बोर्ड बनाने की दुकान थी लेकिन इसके बाद वह नशे की लत में पड़ गया और अपनी जरूरत को व दुकान के घाटे को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करने लगा। लेकिन एएटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी सारी योजना धरी की धरी रह गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान रवि पुत्र राजकुमार निवासी बाबा हरिदास एनक्लेव, झडौंदा कला, दिल्ली के रूप में की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?