नजफगढ़/नई दिल्ली/- नेहरू युवा केंद्र दक्षिण पश्चिम दिल्ली (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ,भारत सरकार) द्वारा नेहरू युवा केंद्र से सम्बद्ध एवं सोसाइटी रेजिस्ट्रैशन एक्ट ,1860 के अंतर्गत पंजीकरत युवा मंडलों/महिला मंडलों में से किसी एक मण्डल का चयन कर उस मण्डल को जिला स्तरीय उत्कृष्ट युवा मण्डल का सम्मान एवं पुरस्कार दिया जाएगा ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी अंजली चौधरी ने बताया कि यह चयन 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक की अवधि में मंडलों द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर जिला मैजिस्ट्रैट दक्षिण पश्चिम जिला, कापसहेड़ा की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जायगा। जिला स्तर पर पर चयनित होने पर 25000/- की राशि प्रदान की जाएगी। तत्प्श्चात विजेता युवा मंडल/ महिला मंडल को चयन कर राज्य स्तर पर प्रेषित किया जायेगा। फिर राज्य स्तर चयनित मंडल को राष्ट्रिय स्तर पर प्रेषित किया जायेगा। चयन में भाग लेने हेतू संबद्ध युवा मण्डल/महिला मण्डल अपनी पात्रता जानने एवं आवेदन देने के लिए दिनांक 12 जनवरी 2023 तक कार्यालय समय में नेहरू युवा केंद्र दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ कार्यालय में अपना आवेदन जमा कराएँ। कार्यलय पता सी-1677, फ्लैट न. 2 ,ग्राउन्ड फ्लोर ,माता मूर्ति देवी वैदिक भवन ,टोडरमल कालोनी ,नजफ़गढ़, नई दिल्ली -110043 है। संपर्क फोन- 9891921779.


More Stories
पालम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह
दादा देव मंदिर में बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन
करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक्स गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
जहांगीरपुरी में ‘नरेंद्र गैंग’ पर बड़ा प्रहार, दबोचे दो शातिर अपराधी
नोएडा में श्रमिकों की मांग रंग लाई, वेतन वृद्धि को मिली मंजूरी