नीतीश कुमार से मिले चिराग पासवान, नई सरकार की रूपरेखा पर चर्चा तेज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार/उमा सक्सेना/-   बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 10वीं बार सत्ता में वापसी तय है। परिणाम स्पष्ट होते ही मुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल बढ़ गई। शुक्रवार देर शाम से जदयू और भाजपा नेताओं का सिलसिला सीएम आवास पर जारी रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन कर नीतीश को बधाई दी और नई पारी की शुभकामनाएँ दीं।

शनिवार सुबह राजनीतिक गतिविधियाँ और तेज हो गईं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे और उन्हें जीत की बधाई दी। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने नई सरकार की रूपरेखा, मंत्रिमंडल गठन और गठबंधन की प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

राजनीतिक विश्लेषक इस मुलाकात को एनडीए में बढ़ती एकजुटता और मजबूत तालमेल की दिशा में अहम कदम मान रहे हैं।

जदयू और भाजपा के नेताओं की लगातार बैठकों से स्पष्ट संकेत मिलता है कि नई सरकार के गठन पर तेज़ी से मंथन हो रहा है।

विभागों के बंटवारे से लेकर सरकार की आगामी नीति दिशाओं पर भी प्रारंभिक चर्चा शुरू हो चुकी है। नीतीश कुमार की यह पारी बिहार की राजनीति में नया अध्याय जोड़ने वाली मानी जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox