निक्की यादव हत्याकांडः पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

निक्की यादव हत्याकांडः पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

-आरोपियों ने श्रद्धा हत्याकांड की तरह फ्रिज में रखा था शव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- निक्की यादव हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने द्वारका कोर्ट में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में आईपीसी की धारा 302, 201, 202, 212, 120बी लगाई गई हैं। यह चार्जशीट कुल 576 पेज की हैं। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख तय की है।
                बता दें कि 18 फरवरी को निक्की हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके प्रेमी साहिल गहलोत और उसके पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि मामले में निक्की के प्रेमी साहिल और उसके पिता वीरेंद्र, आशीष, लोकेश, नवीन और अमर को अरेस्ट किया था।

यह था मामला
यह घटना 14 फरवरी को तब प्रकाश में आई थी जब पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 23 वर्षीय महिला का शव बरामद किया था। दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में बॉयफ्रेंड साहिल ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की यादव को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपी ने अपनी महिला दोस्त निक्की यादव से यह बात छिपाई थी कि वह दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जब निक्की को शादी के बारे में पता चला तो उसकी आरोपी से कहासुनी हो गई थी। जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox