1 हत्या पर 1 करोड़ की डील, आतंकियों के निशाने पर थे कई बड़े नेता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

1 हत्या पर 1 करोड़ की डील, आतंकियों के निशाने पर थे कई बड़े नेता

-दिल्ली पुलिस ने 2 आतंकियों के खिलाफ यूएपीए के तहत दायर की चार्जशीट -हत्या के बाद आतंकियों को अमृतपाल के घर पर छिपाने का था निर्देश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा बुधवार को यूएपीए के तहत गिरफ्तार दो आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया, आरोप पत्र में कहा गया है कि भारत में की गई हर एक हत्या के बदले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ ने उन्हें एक करोड़ रुपये देने की बात कही गई थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों को वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के घर में छिपने के लिए निर्देश दिया गया था क्योंकि उसका घर पूरी तरह से सुरक्षित था। पुलिस उसके घर में प्रवेश नहीं कर सकती थी।

क्रूरता के प्रदर्शन के लिये किया था सिर कलम
दोनों आतंकियों ने अपनी क्रूरता का डेमो दिखाने के लिए एक शख्स का सिर कलम कर शव के टुकड़े- टुकड़े कर दिए और वीडियो बनाकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजा था। इन आतंकियों के निशाने पर शिवसेना, बजरंग दल के कई बड़े नेता, कांग्रेस के भी एक बड़े नेता थे।

हर हत्या के लिये दिये जाने थे 1 करोड़
पुलिस जांच के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकी जगजीत सिंह जस्सा उर्फ याकूब और नौशाद को शिवसेना के एक नेता को मारने का काम सौंपा गया था। जिसके लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये मिलने वाले थे। कांग्रेस के एक नेता की हत्या पर उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये मिलने वाले थे। इसके अलावा बजरंग दल के एक नेता और एक खालिस्तान-विरोधी बड़े नेता की हत्या पर भी उन्हें डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये देने का वादा किया गया था। बजरंग दल के नेता की हत्या के लिए नौशाद को हवाला के जरिए 2 लाख रुपये अडवांस में दिए भी जा चुके थे। इनके अलावा उन्हें हरिद्वार में दो साधुओं की हत्या और

लाल किले पर हमले का भी टारगेट दिया गया था
उन्हें लाल किले पर सुरक्षाकर्मी को गोली मारने और वहां ग्रेनेड से हमले का टारगेट दिया गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आईएसआई ने उन्हें ग्रेनेड भी मुहैया कराए थे जो उनके पास से बरामद हुए थे। इन हत्याओं के लिए फडिंग प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस घोषित आतंकी अर्श दल्ली और आईएसआई समर्थक खालिस्तानी गुटों की तरफ से होनी थी।

त्रिशूल के टैटू को देख बनाया शिकार गला काट कर की थी हत्या
पुलिस के पास आतंकियों और आईएसआई के बीच हुए चैट्स का डीटेल है। दोनों ने 15 दिसंबर को दिल्ली के रहने वाले राजकुमार गुप्ता की बेरहमी से हत्या की थी। उन्हें दौड़ाकर उनका गला काट दिया था। दोनों आतंकियों ने राजकुमार गुप्ता के हाथ पर बने त्रिशूल के टैटू को देख उसे अपनी शिकार बनाया था।  
                  पुलिस ने बताया कि नौशाद आतंकी संगठन हरकत.उल.अंसार का सदस्य था और हत्या के दो मामलों में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। विस्फोटक रखने के मामले में भी उसे 10 साल की सजा हुई थी। जस्सा पंजाब के बम्बिहा गैंग का करीबी था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox