

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नाॅर्थ जिला के तहत आनंद पर्वत स्थित कमल ऑटो इंडस्ट्रीज के एक कर्मचारी ने अपनी मां व चचेरे भाई के साथ मिलकर झूठी लूट की कहानी बनाई और कंपनी के 6.33 लाख हड़पकर फरार हो गया। सराय रोहिल्ला पुलिस ने इस मामले को मात्र 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी मां-बेटा को पकड़ लिया है। पुलिस इस मामले में तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों से एक स्कूटी व 6.30 लाख रूपये बरामद कर लिये है।
इस संबंध मंे डीसीपी नाॅर्थ एंटो अलफोंस ने बताया कि 15 जून को कमल ऑटो इंडस्ट्रीज के मालिक कमल गुप्ता पुत्र राम कृष्ण गुप्ता ने एक शिकायत दर्ज कराई थी उनका एक कर्मचारी चेतन सैनी पुत्र कृष्ण कुमार सैनी को 6.33 लाख रूपये बैंक में जमा किये थे लेकिन वह फरार हो गया है और ना ही उसका फोन काम कर रहा है। सराय रोहिल्ला पुलिस ने इस मामले शिकायत दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। एसीपी सराय रोहिल्ला राकेश कुमार त्यागी ने एसएचओ शीशपाल के नेतृत्व में एसआई विनोद नैन, हवलदार संदीप, पुष्कर, सिपाही रहीश, अमित और जितेंद्र की टीम का गठन किया और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये।
पुलिस ने सबसे पहले चेतन सैनी को घायल अवस्था में पाया। चेतन ने पुलिस को बताया कि उस पर हमला कर उससे रूपये लूट लिय गये है। पुलिस ने चेतन के बयान के आधार पर जब जांच की तो पुलिस को कुछ शक हुआ और जो बात उसने कही व जांच में सही नही मिली जिसपर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। पूछताछ में चेतन ने बताया कि उसने अपनी मां बिमला बदला हुआ नाम व चचेरे भाई अमन उर्फ बबलू के साथ मिलकर रूपये लूटने का झूठा मामला रचा और शास्त्री नगर में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी चेतन सैनी पुत्र कृष्ण कुमार सैनी निवासी कन्र्हया नगर, गणेश पुरा, केशव पुरम, दिल्ली तथा उसकी मां बिमला बदला हुआ नाम पत्नी कृष्ण कुमार सैनी निवासी कन्हैया नगर, गणेश पुरा, केशव पुरम, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीसरे आरोपी अमन उर्फ बबलू की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि चेतन पर पहले पीएस केशवपुरम में आबकारी अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के घर से 6.30 लाख रूपये की रकम बरामद कर ली है।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत