

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- झाड़ौदा गांव मंे गोली चलाकर लोगों को धमकाने की वारदात को अंजाम देकर फरार होने वाले अपराधी को बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हे। अभी तक पुलिस ने दो मामलों के हल होने का खुलासा किया है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि बाबा हरिदास नगर पुलिस के एएसआाई राजसिंह की साथैक कार्यवाही के चलते एक फरार मुजरिम पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान रोहित उर्फ कचैड़ी पुत्र सुरेन्द्र निवासी झाड़ौदा नजफगढ़ के रूप में की है। आरोपी को रोहित पुत्र बालुराम निवासी बाबा हरिदास एंक्लेव को धमकाने व गोली चलाने की शिकायत को लेकर दर्ज मामले के तहत गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने झाड़ोदा गांव से पकड़ा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर रनहोला व छावला थाने में पहले से दो मामले दर्ज है।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत