नागरिक उड्डयन मंत्री का बड़ा ऐलान: बोइंग 787 बेड़े की होगी पूरी जांच, ब्लैक बॉक्स से मिले संकेत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नागरिक उड्डयन मंत्री का बड़ा ऐलान: बोइंग 787 बेड़े की होगी पूरी जांच, ब्लैक बॉक्स से मिले संकेत

अनीशा चौहान/-  अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना के बाद देश भर में शोक और चिंता का माहौल है। इस घटना को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि “हमारे देश में सुरक्षा मानकों का पालन बहुत सख्ती से किया जाता है।” लेकिन इस हादसे के बाद बोइंग 787 सीरीज के विमानों पर विशेष नजर रखने और सभी विमानों की तकनीकी जांच कराने का निर्णय लिया गया है। मंत्री ने बताया कि भारत में इस मॉडल के कुल 34 विमान हैं, जिनमें से 8 विमानों की जांच पहले ही पूरी हो चुकी है और बाकी की जांच तत्काल की जाएगी।

घटनास्थल का जायज़ा और संवेदना
नायडू ने बताया कि वह खुद घटनास्थल पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और जरूरतमंदों के लिए तत्काल सहायता सुनिश्चित की। उन्होंने कहा, यह हादसा पूरे देश के लिए स्तब्ध करने वाला है। जो परिवार अपने प्रियजनों को खो चुके हैं, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। गुजरात सरकार और केंद्र सरकार के सभी विभाग मौके पर सक्रिय रहे और हरसंभव प्रयास किया गया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए।

ब्लैक बॉक्स से मिल सकती है अहम जानकारी
मंत्री ने यह भी बताया कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) को तुरंत जांच के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि “हादसे के स्थल से कल शाम करीब 5 बजे ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है।

AAIB की टीम का मानना है कि इस ब्लैक बॉक्स की डिकोडिंग से दुर्घटना के वक्त और उससे पहले क्या हुआ, इसकी सटीक जानकारी मिल सकेगी। अब सभी की निगाहें इस रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे हादसे की असली वजह का खुलासा हो सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox