नशे में धुत कार सवारों ने सड़क पर मचाया तांडव, दो युवक गंभीर घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नशे में धुत कार सवारों ने सड़क पर मचाया तांडव, दो युवक गंभीर घायल

मसूरी/देहरादून/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। ताज़ा मामला मसूरी-देहरादून मार्ग का है, जहाँ पानी वाले पेंट के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल निजी वाहन की मदद से मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल युवक देव निवासी बीकानेर (राजस्थान) और देवेंद्र उपरोक्त हैं। इनमें से देव को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, स्कूटी पर सवार निखिल पुत्र अर्जुन कुमार, निवासी ब्रह्मपुरी पटेलनगर तथा ऋषभ पुत्र महेन्द्र, निवासी रेस्ट कैंप देहरादून को भी प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाली कार में चार युवक सवार थे जो घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी नशे की हालत में थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि कार चालक की पहचान भूरा पुत्र जाहिद, निवासी शाहबाद, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे के बाद भूरा मौके से फरार हो गया था, लेकिन अब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ों में तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाह ड्राइविंग की गंभीरता को उजागर करता है। स्थानीय लोग और पर्यटक प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox