
दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली के शाहदरा जिले के विश्वास नगर इलाके से एक गंभीर हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार सुबह एक इमारत के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर ई-रिक्शा चार्ज करते समय अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। आग की वजह से पूरे घर में धुआं भर गया और दम घुटने से दो बच्चों सहित छह लोग बेहोश हो गए। सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हुआ। घटना में जिन लोगों को अस्पताल भेजा गया, वे सभी उस घर में रह रहे थे जहाँ यह हादसा हुआ।
सभी पीड़ितों को पहले हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दो मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल घटना की विस्तृत जांच जारी है कि कहीं ई-रिक्शा चार्जिंग में लापरवाही या सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं हुई।
इस घटना ने एक बार फिर शहर में ई-रिक्शा चार्जिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे हादसों से बचने के लिए नियमों को सख्ती से लागू किया जाए और नियमित निरीक्षण हो।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त