हरियाणा/अनीशा चौहान/- हरियाणा के कैथल जिले के धनौरी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब ड्रेन से दो किशोरों के शव बरामद हुए। मृतक किशोर बरटा गांव के रहने वाले थे और उनकी उम्र करीब 14 वर्ष बताई जा रही है। यह दर्दनाक घटना सोमवार सुबह सामने आई जब ग्रामीण रोज़मर्रा के काम से ड्रेन के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि पानी में दो शव पड़े हुए हैं, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दोनों किशोरों की गर्दन पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार दोनों किशोर रविवार रात से लापता थे और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन सुबह उनका इस हालत में मिलना पूरे क्षेत्र में भय और शोक का कारण बन गया है।
सदर थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
फिलहाल यह मामला रहस्यमयी बना हुआ है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार