नवाब मलिक जायेंगे जेल, ज्यूडिशियल कस्टडी का सुनाया फैसला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नवाब मलिक जायेंगे जेल, ज्यूडिशियल कस्टडी का सुनाया फैसला

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 23 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हिरासत में लिए गए थे, जिसके बाद से ही यह मामला सुर्खियों का हिस्सा बन गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें 7 मार्च की सुबह नवाब मलिक की कोर्ट में पेशी थी, उनके ऊपर लगाए सभी आरोपों का उचित जवाब ना होने के कारण शक के घेरे में मुंबई कोर्ट ने नवाब मालिक को 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में भेजा है, इस कस्टडी के दौरान वह किसी भी तरह के मूलभूत आवश्यकताओं जैसे रिश्तेदारों से मिलना जुलना इस तरह का कोई भी कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे। हालांकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है पर विपक्ष में स्थित भाजपा नवाब मलिक के हिरासत के बाद से ही उनके इस्तीफे को लेकर काफी जोरों से विरोध प्रदर्शन कर रही है ।

प्रवर्तन निदेशालय(Enforcement Directorate) की टीम ने 23 फरवरी लगभग सुबह 6:30 बजे के करीब नवाब मलिक के आवास पर पहुंच उनके घर में कई घंटों की पूछताछ के बाद अपने जवाब का सही उत्तर ना मिल पाने के कारण अंत में पूछताछ के लिए उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ़्तर ले गए। प्रवर्तन निदेशालय (ED) दफ्तर में पहुंचने के बाद सुबह लगभग 8:30 बजे से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में नवाब मालिक से लगातार पूछताछ का सिलसिला जारी है।

हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंडरवर्ल्ड से कथित संबंधों वाली एक संपत्ति के सिलसिले में नवाब मलिक को शक के घेरे में तलब किया था, अब इसी मामले में नवाब मलिक से पूछताछ की जा रही है, इससे पहले भी कई बार नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड के साथ अवैध संबंध की खबरें सामने आती रही हैं। देखना काफी दिलचस्प होगा नवाब मलिक को मिली जुडिशल कस्टडी में किन-किन आरोपियों के नाम उठकर सामने आते हैं। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox