
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– सलमान खान हमेशा अपने फिल्म और निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, हाल ही में 4 मार्च को सलमान खान ने अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही Tiger3 के रिलीज डेट को का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया था, जहां सलमान खान और फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कैटरीना कैफ फिल्म के रिलीज डेट अनाउंस करते दिखाई दे रहे थे, जहां इस वीडियो में कैटरीना कैफ जबरदस्त एक्शन सीन करते दिखाई दे रही थी, वही सलमान खान गद्दे पर लेटे हुए “टाइगर के स्काफ” को ओढ़कर आराम कर रहे थे।
अभी कुछ ही देर पहले 5 मार्च को रखे सस्पेंस का खुलासा करते हुए सलमान खान ने अपनी सभी गर्लफ्रेंड की शादी होने के बाद हम आपके हैं कौन के प्रेम को बताई। अब देखते हैं क्या गर्लफ्रेंड की शादी के बाद सलमान का भी कभी मन बनेगा शादी करने को यह पूरी जिंदगी वह बस अकेले ही बॉलीवुड के सुल्तान बने रहेंगे। बॉलीवुड में बहुत सारी ऐसी हीरोइन थी जिनका नाम सलमान खान के साथ ऐसा कपल जुड़ता दिखाई देता था हालांकि उनमें से काफी एक्ट्रेस की शादी हो चुकी है संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या और अभी हाल ही में सलमान के दिल के सबसे करीब रहने वाली कैटरीना कैफ की भी शादी हो गई एक्टर विक्की कौशल के साथ।

पेप्सी के सूट के दौरान सलमान खान ने 90 के दशक वाले प्रेम से भविष्य वाला सलमान बन कर बात की जहां इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। क्या यह भविष्य में आने वाली किसी फिल्म का संकेत है..
हाल ही में Tiger3 से जुड़ी अनाउंसमेंट वीडियो की बाद 5 मार्च को सलमान खान ने लगभग 12 बजकर 38 मिनट पर अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट करते हुए, अपनी शादी के खुलासे पर से पर्दा उठाने की बात कही थी। इस वीडियो में सलमान खान अपनी फिल्म “Hum Aapke Hain Kon” वाले प्रेम के साथ शादी के प्रश्न पर “हामी” भरते हुए और इस पर पूरा खुलासा परसों यानी कि 7 मार्च को करने का घोषणा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यह एक एड शूट है, जो 7 मार्च को रिलीज हुआ है।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी