
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिसंबर 2020 में कोर्ट ने एक अपराधी को दिल्ली से 2 साल के लिए तड़ी पार करने के आदेश दिये थे लेकिन वह चोरी छुपे नजफगढ़ में रह रहा था जिसे नजफगढ़ पुलिस की सतर्क टीम ने गिरफ्तार कर सलाखों के पिछे भेज दिया है। आरोपी पर पहले से स्नेचिंग, डकैती व अवैध हथियारों से संबंधित नजफगढ़ व छावला थानों में 5 मामले दर्ज है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि नजफगढ़ पुलिस ने लगातार दूसरे दिन एक और तड़ी पार अपराधी को पकड़ा है। जिसके खिलाफ नजफगढ़ व छावला थानों में करीब 5 मामले दर्ज है। अपराध की रोकथाम में लगी नजफगढ़ पुलिस की टीम के एएसआई शैलेंद्र एवं सिपाही धरमबीर डागर ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए सोमदत शर्मा उर्फ सोनू पुत्र अमृतलाल निवासी धर्मपुरा, नजफगढ़, नई दिल्ली को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट ने दिसंबर 2020 में 2 साल के लिए दिल्ली से तड़ीपार किया था। आरोपी पर पहले से 5 मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं