नजफगढ़ पर फिर गैंगवार का साया, सैलून में हुए दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मार कर हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ पर फिर गैंगवार का साया, सैलून में हुए दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मार कर हत्या

-पुलिस ने गैंगवार से किया किनारा बताया आपसी रंजिश -बाइक सवार बदमाशों ने मृतक को मारी आधा दर्जन गोली

नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गैंगवार व बदमाशों को लेकर पुलिस के बड़े-बड़े दावों के बावजूद  भी नजफगढ़ पर एकबार फिर गैंगवार का साया छा गया है। शुक्रवार की रात को हुई कार सवार युवक की हत्या भी इसी गैंगवार का हिस्सा है हालांकि पुलिस इसे गैंगवार की बजाए आपसी रंजिश का मामला बता रही है। लेकिन यह मामला गोगी गैंग व टिल्लु गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक कार सवार युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने पीड़ित पर आधा दर्जन गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची नजफगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने मामले में हत्या की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक वर्ष 2024 में नजफगढ़ स्थित एक सैलून में हुए दोहरे हत्याकांड का गवाह था। ऐसे में माना जा रहा है कि कोर्ट में उसकी गवाही न हो इसलिए उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 33 वर्षीय नीरज तहलान अपने परिवार के साथ नंगली सकरावती, नजफगढ़ इलाके में रहता था।

शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह अपने निजी काम से कहीं जा रहा था। इसी दौरान डिचाऊं पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसकी कार को आगे आकर रोका और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे कई गोली नीरज को जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। नजफगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कार में नीरज बेसुध होलत में पड़ा था। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox