छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर दो नक्सली ढेर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर दो नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़/अनीशा चौहान/- बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर डीआईजी और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में 2 नक्सली मारा गया। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। हालांकि इस क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी भी रहती है।

सर्चिंग के लिए निकली थी टीम
यह मुठभेड़ शुक्रवार शाम को छत्तीसगढ़ के एक नेशनल पार्क एरिया में हुई। ग्राम पिल्लूर के पास देर रात से यह मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि पुलिस पार्टी सर्चिंग के लिए नेशनल पार्क एरिया की ओर निकली थी, तभी यह घटना हुई।

नक्सली गतिविधियों को रोकने का उद्देश्य
पुलिस और सुरक्षा बल लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाते रहते हैं। इन अभियानों का उद्देश्य नक्सली गतिविधियों को रोकना और क्षेत्र में शांति स्थापित करना है। इन अभियानों में अक्सर मुठभेड़ें होती रहती हैं, जिनमें दोनों पक्षों को नुकसान होता है। इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में किसी भी पुलिसकर्मी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि वह नक्सलियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox