
द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला के अन्तर्गत नजफगढ़ थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी वाहन चोरी के दो मामलों में शामिल रहा है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि नजफगढ़ थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के मामलों को सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर सुभाष, एसएचओ नजफगढ़ की देखरेख और एसीपी नजफगढ़ महेश नारायण के समग्र पर्यवेक्षण में एएसआई सुभाष सिंह, एचसी हवा सिंह, एचसी ओम प्रकाश, एचसी मंजीत और सीटी दीपक की एक टीम का गठन किया और वाहन चोरी की वारदातों को सुलझाने व आरोपियों को पकड़ने का आदेश दिया। उन्होने बताया कि 14 जून को गश्त के दौरान पुलिस टीम को डीडीए पार्क, नजफगढ़ में एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में गुप्त सूचना मिली जो चोरी की गई स्प्लेंडर मोटर साइकिल पर द्वारका मोड़ से नजफगढ़ की ओर आ रहा था। पुलिस टीम ने सांई बाबा मंदिर के पास अपना जाल बिछाया और आरोपी को पकड़ लिया। जांच व पूछताछ में आरोपी के पास से चोरी की बाईक बरामद हुई जो नजफगढ़ से चोरी की गई थी जिसके बाद आरोपी जय प्रकाश उर्फ लुड्डो उर्फ छोटू पुत्र सरो तिवारी, निवासी विश्वकर्मा मंदिर, जय विहार, फोन-03, बापरोला, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से लगातार पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने द्वारका जिले के विभिन्न इलाकों से कई दोपहिया वाहन भी चुराए हैं। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी के 04 और दोपहिया वाहन बरामद किए गए। जिसमें 3 चोरी की स्कूटी व 2 चोरी की मोटरसाइकिल हैं।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त