नई दिल्ली/नजफगढ़/सिमरन मोरया/- बाबा की सेवा में समर्पित श्री लखदातारी सेवा समिति नजफगढ़ परिवार द्वारा 51वां श्री श्याम मासिक संकीर्तन भगवान परशुराम मंदिर नजफगढ़ के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। समिति संचालक शिव शंकर पंडित जी के अनुसार भगवान परशुराम मंदिर के पुजारी पंडित रतन लाल जी ने और अनिल पराशर जी ने जोत जलाई तत्पश्चात् कीर्तन शुरू हुआ। बाबा के श्री चरणों मे समिति अध्यक्ष और युकी व सांवरिया फेम भजन प्रवाहक प्रमोद प्रेमी, अशोक रोहिल्ला, शकुंतला शर्मा, रानी ठाकुर, ख़ुशी सोलंकी, हर्षिता वर्मा,ने अपने भावपूर्ण और धमाल भजन पुष्प अर्पित किए।

समिति की तरफ से मंदिर की धर्मशाला इंचार्ज अनिल पराशर, पंडित रतन लाल और सेवादारों को श्याम बाबा की छवि भेंट की गई। बाबा का मनमोहक श्रृंगार सागर द्वारा किया गया। गणेश शाह ने साउंड और सौरव म्यूजिकल ग्रुप ने कीर्तन को संगीतमय बनाया। संकीर्तन मे आये सभी भक्तों के लिए श्री श्याम रसोई, 56 भोग और फल के प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार