नंबर वन पर पंहुचा टेलीग्राम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नंबर वन पर पंहुचा टेलीग्राम

नंबर वन पर पंहुचा टेलीगा्रमा, 5वें नंबर पर खिसका व्हाट्स ऐप-दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों ने किया टेलीग्राम को डाउनलोड, 6.3 करोड़ हुई संख्या, भारत में 1.5 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड
NMnews-whatsapp-or-telegram

NMnews-whatsapp-or-telegram

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बाजार डेस्क/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- इंस्टैंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम (ज्मसमहतंउ) दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला नॉन गेमिंग एप बन गया है। टेलीग्राम की जनवरी में हुई कुल डाउनलोडिंग में 24 फीसदी हिस्सेदारी भारत की है। इसकी जानकारी सेंसर टावर ने अपनी नई रिपोर्ट में दी है। सेंसर टावर की रिपोर्ट में कहा गया है जनवरी में टेलीग्राम को 63 मिलियन यानी 6.3 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है जिनमें से 1.5 करोड़ डाउनलोड्स भारत में ही हैं।               

टेलीग्राम एप की डाउनलोडिंग में यह इजाफा व्हाट्स ऐप की नई पॉलिसी के आने के बाद देखने को मिला है, हालांकि व्हाट्सएप ने अपनी पॉलिसी को फिलहाल तीन महीने के लिए टाल जिया है। भारत के बाद टेलीग्राम को सबसे ज्यादा इंडोनेशिया में डाउनलोड किया गया है। सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2021 में डाउनलोडिंग के मामले में टेलीग्राम पहले नंबर पर, टिकटाक दूसरे नंबर पर, सिगनल तीसरे नंबर पर और फेसबुक चैथे नंबर पर रहा है। व्हाट्स ऐप की स्थिति बहुत खराब है। व्हाट्सएप पहले तीसरे नंबर पर था जो कि अब पांचवे नंबर पहुंच गया है।                टिकटाक को जनवरी में कुल 6.2 करोड़ डाउनलोड्स मिले हैं जिनमें से 17 फीसदी चीन से हैं। इसके बाद 10 फीसदी डाउनलोडिंग अमेरिका में हुई है। दिसंबर में टिकटाक सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप था और उस दौरान टेलीग्राम टॉप-5 में भी नहीं था, लेकिन महज एक महीने में टेलीग्राम पहले पायदान पर पहुंच गया। जनवरी 2021 में डाउनलोडिंग के मामले में इंस्टाग्राम 6ठे नंबर पर है और इसके बाद नॉन-गेमिंग एप में जूम, एमएक्स टकाटक, स्नैपचेट और मैसेंजर की सबसे ज्यादा डाउनलोडिंग हुई है। डाउनलोड के ये आंकड़े गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर दोनों के हैं।               

टेलीग्राम ने जनवरी में बताया था कि दुनियाभर में उसके डाउनलोड्स की संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। महज 72 घंटे में टेलीग्राम पर 2.5 करोड़ नए यूजर्स रजिस्टर्ड हुए थे। इसकी जानकारी खुद टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव ने दी थी। दरोव ने बताया कि टेलीग्राम के पास जनवरी के पहले सप्ताह में मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 50 करोड़ थी जो कि अगले सप्ताह महज 72 घंटे में 52.5 करोड़ हो गई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox