धराली गांव की खीरगंगा में बादल फटने से तबाही, कई होटल व दुकानें ध्वस्त, अबतक 4 की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

धराली गांव की खीरगंगा में बादल फटने से तबाही, कई होटल व दुकानें ध्वस्त, अबतक 4 की मौत

-मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख, राहत-बचाव कार्य जारी

उत्तरकाशी/अनीशा चौहान/-  उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के धराली गांव में सोमवार देर रात भारी त्रासदी उस समय देखने को मिली जब खीरगंगा क्षेत्र में अचानक बादल फट गया। इसके चलते पूरे गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। देखते ही देखते पानी और मलबा पूरे गांव में फैल गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। भारी बारिश के साथ आए मलबे ने धराली बाजार को पूरी तरह तबाह कर दिया। कई होटल और दुकानें ढह गईं, वहीं कई अन्य भवनों में पानी और मलबा घुस गया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, हालांकि मृतकों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका है।

जैसे ही घटना की सूचना मिली, तुरंत पुलिस, एसडीआरएफ, आर्मी, और अन्य आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। कई स्थानों पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।”

सीएम धामी ने आगे कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि सभी को सुरक्षित बचाया जाए। “बादल फटने की सूचना आई है और बहुत तेज गति से मलबा आया है पानी के साथ। हमारी सेना, NDRF, SDRF और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तेजी से राहत कार्य कर रहे हैं।”

उत्तरकाशी पुलिस ने जानकारी दी कि हर्षिल क्षेत्र में खीरगाड़ का जलस्तर अचानक बढ़ने से धराली गांव में नुकसान हुआ है। राहत-बचाव कार्य अभी भी जारी है और अधिकारियों की निगरानी में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox