द्वारका में नौकरी के नाम पर महिला से होटल में रेप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका में नौकरी के नाम पर महिला से होटल में रेप

-आरोपी की तलाश जारी -महिला को घायल कर कमरे में बंद कर भागा आरोपी, पुलिस ने महिला को होटल से निकाला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका में महिला को नौकरी के बहाने बुलाकर होटल में ले जाकर रेप करने व उसे गंभीर रूप से घायल कर कमरे में बंद करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। मामले की जानकारी के बाद हालांकि पुलिस ने महिला को होटल से निकाल कर ईलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उसकी आंख पर गहरी चोट आई बताई गई है। पुलिस ने महिला के शिकायत पर आरोपी अंकित सहरावत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
                    मामले की जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने बताया कि एक महिला नौकरी के लिए अंकित सहरावत नाम के शख्स के पास आई थी जो उसे पहले रामफल चौक स्थित बिकानेर स्वीट्स पर ले गया। इसके बाद वह उसे सैक्टर-9 ओययो होटल के कमरा नंबर 202 में ले गया। जहां उसने पहले उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर उसके साथ रेप किया जब महिला ने इसका विरोध कि तो उसने उसके चेहरे पर आयरन कारा से हमला कर आंख पर चोट मार दी। और महिला को यह धमकी देकर की उसकी मां दिल्ली पुलिस में अफसर है अगर तुने कहीं शिकायत की तो तुझे छोड़ूगां नही। इसके बाद वह महिला को कमरे में बंद कर पिछले दरवाजे से फरार हो गया। पुलिस ने सूचना के तहत मौके पर पंहुच कर पीड़ित महिला को हवलदार जितेन्द्र व महिला सिपाही पुनीत ने कंद कमरे से बाहर निकाला और फिर उसे ईलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। इस धटना के बाद होटल का सारा स्टाफ भाग गया। पुलिस ने छानबीन कर होटल के मैनेजर संजय कुमार महतो पुत्र सचिन्द्र नाथ महतो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस होटल के मैनेजर से पूछताछ कर रही है ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox