द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने पकड़े दो झपट मार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने पकड़े दो झपट मार

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/द्वारका/ शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा /- द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने द्वारका सेक्टर 16 की गंदे नाले के पास से दो झपट मारो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक मोबाइल फोन बरामद किया है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 2 दिन पूर्व सेक्टर 16 से एक व्यक्ति का मोबाइल छीन कर भागे थे। इस संबंध में शिकायतकर्ता दिल्ली पुलिस कर्मी महेश चंद निवासी गिरधारी कॉलोनी नजफगढ़ ने द्वारका नॉर्थ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि जब वह अपने घर की तरफ जा रहा था तो अचानक चार युवकों ने उसे घेर लिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। एसएचओ ने इस मामले में संज्ञान दिखाते हुए एक टीम का गठन किया जिसमें एसआई बलजीत सिंह हवलदार जितेंद्र, हवलदार कुलदीप, सिपाही राजू , प्रमोद व सुनील को आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तथा सीसीटीवी व खबरियों की मदद से 4 में से दो आरोपियों को ढूंढ निकाला और उन्हें चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी अमित उर्फ अम्मू पुत्र उधर चंद निवासी जेजे कॉलोनी सेक्टर 16 द्वारका तथा अमित उर्फ बट्टन पुत्र मोहन महतो निवासी जेजे कॉलोनी सेक्टर 16 द्वारका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है तथा उनके और साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया है कि उनके दो और साथी मनीष उर्फ जुबली वह सुमित उर्फ नाडा भी उनके साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। पकड़े हुए दोनों आरोपी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं लेकिन गलत संगत में पड़कर उन्होंने अपनी जरूरतों के लिए अपराध का रुख कर लिया। दोनों आरोपियों पर पहले भी स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox