
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वर्चस्व अभियान का द्वारका जिला में अब असर दिखने लगा है। पुलिस की रात-दिन की लगातार गश्त व कड़ी नाके-बंदी ने अपराधियों की नाक में दम कर दिया है। वर्चस्व अभियान के तहत अब द्वारका जिला में अपराध व अपराधियों के लिए कोई जगह नही बची है। जिसकारण या तो अपराधी पलायन कर गये है या फिर छिप गये है। लेकिन फिर भी उनकी सतर्क पुलिस टीमे अपराधियों को ढूंढ ढूंढकर जेल का रास्ता दिखा रही है।
डीसीपी चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन वर्चस्व की सफलता के साथ-साथ हम अपराधियों पर पिकासों नाम से एक और प्रहार करने जा रहे है। उन्होने बताया कि त्यौहारी सीजन होने के कारण अपराधी भी सक्रिय हो चुके है। जो क्षेत्र में गोलीबारी की धटनाओं को अंजाम देकर लोगों व दूकानदारों में दहशत व डर का माहौल पैदा करना चाहते है। लेकिन जिला की टीमें पूरी तरह से सतर्क है और सभी थानों की टीमें भी हर क्षेत्र पर नजर बनाये हुए है। उनका मुख्य उद्देश्य अपराध को होने से रोकने का है ताकि क्षेत्र की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके और पुलिस पर विश्वास जमा रहे। जब लोग पुलिस के साथ होंगे तो अपराधों की संख्या अपने आप कम हो जायेगी और अपराधी पुलिस की नजर से बच नही पायेंगे।
श्री चौधरी ने बताया कि द्वारका जिला की सीमाऐं बहादुरगढ़, झज्जर व गुरूग्राम से लगती है। जिसकारण दूसरे राज्य के अपराधी भी इस क्षेत्र में अपना वर्चस्व जमाने की कोशिश करते है जिसकारण यहां गैंगवार की समस्या खड़ी रहती है। पिछले कई मर्डर गैंगवारी का ही नतीजा पाये गयें है। यहां गैंगवार व आपसी रंजिश में हत्यायें ज्यादा हो रही है। लेकिन जिला की टीमें पूरी ईमानदारी से हर बार अपराधियों पर वार कर रही है और किसी भी घटना व वारदात के तुरंत बाद अपराधियों को पकड़ा भी जा रहा है। हालांकि उन्होने कहा कि कोरोना काल में जेलों से छूटे अपराधी भी पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए है। फिर भी पुलिस उनकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। ऐसे अपराधियों की पुलिस लगातार जांच कर रही है और उनके फोन व दूसरी जानकारी इक्ट्ठा कर रही है। जिला में अवैध शराब माफिया पर भी अब पुलिस पूरी तरह से नजर बनाये हुए। हालांकि अभी भी कुछ आपराधिक घटनाये हो रही है जिसके लिए वह जल्द जिले में पिकासों नाम से अभियान चलाने वाले है ताकि अपराधियों को अपराध करने से पहले ही पकड़ा जा सके तभी पुलिस का सही मायने में उद्देश्य हल हो पायेगा। वह त्यौहारों को देखते हुए जिला में अतिरिक्त बल भी तैनात कर रहे है ताकि लोग व व्यापारी बिना डरे अपना काम कर सके और सुरक्षित त्यौहार मना सके।





More Stories
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
सात साल पुराने झपटमारी मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में वाहन चोर गिरफ्तार, चार चोरी के वाहन बरामद
अवैध पटाखों के कारोबार पर नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा शिकंजा, 1073 किलो से अधिक पटाखे जब्त
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं