
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने दो कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और ताला तोड़ने वाला यंत्र भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया आरोपी राजन पर पहले से ही 50 से अधिक चोरी, डकैती और अवैध यंत्रों के मामले दर्ज हैं।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि AATS टीम को एमवी चोरी की एक गुप्त सूचना मिली थी। क्षेत्र में हो रहे चोरी के मामलों को रोकने के लिए प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाई हुई है। सूचना के मुताबिक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एएटीएस प्रभारी कमलेश कुमार, एसआई धनंजय, एचसी रामरे, एचसी राजेश और सीटी पूजा की एक समर्पित टीम का गठन किया गया। आरोपी व्यक्तियों को पकड़ने के लिए आदेश अनुसार टीम ने एक्शन लिया और बताए गए क्षेत्र का विश्लेषण किया। टीम ने क्षेत्र में जगह-जगह लगाए गए सीसीटीवी फुटेज को छान मारा। आरोपी व्यक्ति राजन और उसके साथी करण के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए गुप्त मुखबिरों को भी क्षेत्र में भेजा गया। टीम को फुटेज की सहायता से क्षेत्र में हो रहे अवैध गतिविधियों से बाईक पर घूम रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों पर शक हुआ और समय रहते उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपी व्यक्तियों ने अपना नाम राजन उर्फ शेखर और करण बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक मोबाइल फोन और शटर तोड़ने वाला यंत्र भी बरामद हुआ। जिस बाइक पर वे घूम रहे थे वो भी उत्तम नगर में चोरी की हुई थी। पुलिस ने बताया राजन हाल ही में जेल से छूट कर आया है। अपने अपराधों का खुलासा करते हुए बताया, उतरी दिल्ली में हुई चोरी के मामले में वह शामिल था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत