खाटू श्याम मंदिर पपरावट में चतुर्थ श्याम संकीर्तन महोत्सव 20 अपै्रल को

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खाटू श्याम मंदिर पपरावट में चतुर्थ श्याम संकीर्तन महोत्सव 20 अपै्रल को

-राधा-कृष्ण मंदिर से खाटू श्याम मंदिर तक किया जायेगा निशान यात्रा का आयोजन -21 अप्रैल को यज्ञ व भंडारा,

नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- हर साल की तरह इस साल भी सावन की एकादशी पर होली के पवित्र त्यौहार के उपलक्ष्य में श्री खाटू श्याम बाबा का चतुर्थ श्याम संकीर्तन खाटू श्याम मंदिर पपरावट में किया जायेगा। 21 अप्रैल को सुबह यज्ञ व भंडारे का विधिवत रूप से आयोजन किया जायेगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर समिति के अध्यक्ष व समाज सेवी विक्रम यादव ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी खाटू श्याम मंदिर पपरावट का चतुर्थ संकीर्तन महोत्सव 20 अपै्रल को मनाया जा रहा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राधा-कृष्ण मंदिर से सुबह खाटू श्याम मंदिर के लिए निशान यात्रा निकाली जायेगी। जिसका जगह-जगह पर श्रद्धालु व भक्तजन फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। सावनी एकादशी पर मंहत श्री बसंतानन्द जी महाराज की अध्यक्षता में बाबा का भव्य श्रृगांर किया जायेगा तथा छप्पन भोग का भोग लगाया जायेगा। कीर्तन सुबह 11 बजे शुरू होगा और शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें हिमांशु वशिष्ठ व राधिका ठाकुर बाबा का गुणगान करेंगे। म्यूजिकल ग्रुप के विनय व चन्द्र साउंड व दरबार का काम संभालेंगे। उन्होने भक्तजनों व श्रृद्धालुओं श्री खाटू श्याम मंदिर नांनिग वाला पपरावट नजफगढ़ पंहुचने का अनुरोध किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox