द्वारका जिला की नजफगढ़ पुलिस ने एक शातिर ऑटो-लिफ्टर को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला की नजफगढ़ पुलिस ने एक शातिर ऑटो-लिफ्टर को किया गिरफ्तार

-आरोपी स्नैचर के पास से चोरी की एक बाईक, एक स्कूटी व एक स्नेच किया गया मोबाइल फोन किया बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला के तहत नजफगढ़ थाना पुलिस टीम ने एक शातिर स्नैचर व वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी से एक चोरी की स्कूटी, एक बाईक व एक स्नेच किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को नजफगढ़ के छावला रोड, रिलायंस फ्रेश स्टोर के पास से गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 8 चोरी के मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
इस संबंध में द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई सुभाष को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में गुप्त सूचना मिली थी जो चोरी की स्कूटी पर छावला रोड से नजफगढ़ की ओर चोरी करने के इरादे आ रहा था। सूचना के आधार पर एसएचओ नजफगढ़ अजय कुमार व एसीपी अनिल कुमार ने उक्त वाहन चोर को गिरफ्तार करने के लिए एक समर्पित टीम का गठन किया जिसमें एएसआई सुभाष सिंह, एचसी हवा सिंह, एचसी राजू राम और एचसी अमित को आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए क्षेत्र में गुप्त मुखबिरों को भी काम पर लगाया गया। पुलिस ने बताए गए स्थान का दौरा किया और छावला रोड पर ट्रैप लगाया तभी एक स्कूटी पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन सजग पुलिस ने आरोपी का कुछ दूरी तक पीछा किया और उसे दबोच लिया। जांच करने पर स्कूटी चोरी की पाई गई।
पूछताछ करने पर आरोपी व्यक्ति पहचान दीपक निवासी श्याम विहार नजफगढ़ के रूप में हुई। लगातार पूछताछ करने पर दीपक ने अपने आरोपों का खुलासा करते हुए बताया कि वह गलत संगत में आकर चोरी व झपटमारी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने उसकी निशान देही पर चोरी की एक बाईक भी बरामद की। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर दूसरे मामले सुलझाने की कोशिश कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox