एक नाबालिग समेत पांच लुटेरों को छावला पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक नाबालिग समेत पांच लुटेरों को छावला पुलिस ने किया गिरफ्तार

-आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने एक सनसनीखेज डकैती के मामले का सुलझाने का किया दावा -पुलिस ने आरोपियों से लूटे के दो मोबाइल फोन और वारदात में शामिल एक बाईक की बरामद

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला के तहत छावला थाना पुलिस ने छावला-बडुसराय ड्रेन पर हुए एक सनसनीखेज लूट की वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिन्होने मिलकर अपने ही एक साथी सन्नी को लूटा था। पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी छावला-बडुसराय ड्रेन पर लूट की वारदात में शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों से दो लूटे गये मोबाइल फोन व वारदात में शामिल एक बाईक बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।


इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लूट, चोरी व स्नेचिंग की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए छावला पुलिस सतर्कता से अभियान चलाए हुए है। शिकायतकर्ता सनी पुत्र जयपाल सिंह, निवासी ग्राम गालिबपुर, दिल्ली ने रिपोर्ट दी कि जब वो अपने साथी विपिन के साथ बाईक पर फ्लिपकार्ट कार्यालय, बामडोली, दिल्ली से अपने घर गांव- गालिबपुर, जा रहा था तो छावला बीएसएफ कैंप व बडुसराय के बीच छावला-बडुसराय ड्रेन पर कुछ लोगों ने उसका आई फोन 14 व 32 हजार रूपये लूट लिये। पुलिस को इस लूट के मामले को लेकर 7 अप्रैल को दिल्ली के छावला-बडुसराय ड्रेन पर हुई डकैती को लेकर आरोपियों के बारें में एक गुप्त सूचना मिली थी जिस पर एसीपी छावला रिछपाल सिंह ने एसएचओं छावला पंकज कुमार की देखरेख में एएसआई कृष्ण, बहादुर सिंह, हवलदार भूपेन्द्र की एक टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। टीम ने मौका मुयाअना कर सीसीटीवी फुटेज की आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनका पता लगाने की कोशिश की। लेकिन एक गुप्त सूचना ने पुलिस टीम को आरोपियों तक पंहुचा दिया। पुलिस ने सबसे पहले आरोपी तेजपाल को उसके गांव बरवाला दिल्ली से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी विशाल और भोपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक सीसीएल को भी पकड़ लिया।


पुलिस ने पकड़े गये सभी आरोपियों की पहचान भोपाल पुत्र सतबीर निवासी मकान नंबर 37ए, गली नंबर-6, बाबा हरिदास एन्क्लेव, झडौदा कलां, दिल्ली, तेजपाल पुत्र युद्धबीर कश्यप, निवासी मकान नंबर 410, गांव-बरवाला, दिल्ली, विपिन (20 वर्ष) पुत्र हंसराज निवासी वीपीओ- गालिबपुर, दिल्ली, विशाल और एक सीसीएल के रूप में की है।
पुलिस ने आरोपियों से दो लूटे गये मोबाइल फोन व एक लूटी गई बाईक बरामद कर ली है।        
पकड़े गये आरोपियों में तेजपाल उर्फ नीरज पहले भी समालखा हरियाणा में एक चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दो मोबाइल फोन व एक बाइक लूटी तथा एक फोन से 32 हजार रूपये अपने एक साथी के खाते में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस बाकि के अपराधियों की जानकारी जुटा रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox