द्वारका कैफेन पुलिस की बड़ी सफलता, पकड़ी 10 करोड़ की हेरोईन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका कैफेन पुलिस की बड़ी सफलता, पकड़ी 10 करोड़ की हेरोईन

-उच्च गुणवत्ता युक्त 1 किलो 81 ग्राम हेरोईन के साथ एक नाइजीरियन गिरफ्तार
-पुलिस विदेशी रैकेट को तोड़ने में जुटी, सप्लाई गिरोह की भी हो रही जांच
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- द्वारका कैफेन व नारकोटिक्स पुलिस टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब टीम ने सधी हुई कार्यवाही करते हुए एक नाइजीरियन को 1 किलो 81 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोईन के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। इंटरनेशनल मार्किट में इस ड्रग्स की कीमत 10 करोड़ रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि उसकी सप्लाई चेन के साथ-साथ विदेशी हाथ होने के मामले की भ्भी जांच कर यह पता लगाया ला सके कि विदेशी किस तरह से इस रैकेट से जुड़े है हालांकि अतिरिक्त डीसीपी द्वारका विक्रम सिंह ने इसे द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता बताया है।
 इस संबंध में अतिरिक्त डीसीपी द्वारका विक्रम सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जिला में ऑपरेशन वर्चस्व के तहत पुलिस पूरी सतर्कता के साथ पूरे क्षेत्र में अपराधियों की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। पुलिस की प्राथमिकता अपराध घटित होने से पहले ही उसे रोकने की रहती है। जिले की थाना पुलिस के साथ-साथ जिला की दूसरी पुलिस टीमें भी क्षेत्र में नशे के रैकेट को तोड़ने के लिए सतर्कता से काम कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला की कैफेन व नारकाटिक्स टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस को सूचना मिली थी एक विदेशी काफी बड़ी मात्रा में हेरोईन सप्लाई कर रहा है। एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह यादव ने इसके लिए एसआई सुभाष चंद के नेत्त्व में एएसआई करतार, हवलदार दिनेश कुमार, जितेन्द्र सिंह, सिपाही रवि, कुलदीप और प्रवीन की एक टीम बनाई और आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये।

टीम ने अपनी कार्यवाही करते हुए खबरियों को क्षेत्र में सक्रिय किया और आरोपी के खिलाफ जानकारी जुटानी शुरू की 4 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली की उत्तमनगर थाना क्षेत्र में एक नाइजीरियन दाल मिल रोड़ उत्तमनगर में ड्रग्स सप्लाई कर रहा है। पुलिस ने तुरंत इलाके की नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की तो खबरी की जानकारी के अनुसार टीम ने आरोपी को दाल रोड़ मिल से पकड़ लिया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उन्हे एक पॉलिथिन बैग मिला जिसमें सफेद रंग का पाउडर भरा हुआ था। पुलिस ने उस पाउडर की जांच कराई तो पता चला कि वह उच्चकोटि की हेरोईन है। पुलिस ने आरोपी नाइजीरियन एडिफ़ोरा ओलाइटन एडेगोक पुत्र एडेगोक निवासी ओनित्शा, अवका, लाइजीरिया को एनडीपीएस की धाराओं में तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे यह ड्रग्स उत्तमनगर क्षेत्र में रहने वाले एक नाइजीरियन ने दी है। पुलिस ने बताया कि ड्रग्स का कुल वजन 1 किलो 81 ग्राम है और इसकी बाजार में कीमत 10 करोड़ रूपये के करीब है। पुलिस इस मामले से जुड़े दूसरे आरोपियों को पकड़ने की कार्यवाही में जुट गई है। डीसीपी का कहना है कि जल्द दूसरे आरोपी व ड्रग्स रैकेट चलाने वालों को पकड़ लिया जायेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox