गरीब बच्चों को गलत राह पर चलने से पहले ही भविष्य संवारेगी दिल्ली पुलिस -राकेश अस्थाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गरीब बच्चों को गलत राह पर चलने से पहले ही भविष्य संवारेगी दिल्ली पुलिस -राकेश अस्थाना

-अपराध पीड़ित, नाबालिग व गरीब बच्चें कर सकेंगे पढ़ाई व कंप्यूटर कोर्स
-दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बिंदापुर थाना परिसर में किया आधुनिक सामुदायिक शिक्षा केंद्र का उद्घाटन
-दिल्ली के सभी 178 पुलिस स्टेशनों में खुलेंगे इस तरह के संस्थान, उन्होंने संगम ट्रस्ट का जताया आभार
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस जिला के बिंदापुर थाना परिसर में मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बिंदापुर थाना परिसर में एक आधुनिक सामुदायिक शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। जिसमें एक आधुनिक लाईब्रेरी व एक कंप्यूटर केंद्र स्थापित किया गया है जहाँ थाने के आसपास के गरीब बच्चों व अपराध पीड़ित नाबालिगों को गलत राह पर चलने से पहले ही उन्हें शिक्षित कर उनका भविष्य संवारने की कोशिश की जायेगी। इस अवसर पर स्पेशल सीपी लॉ एडं आर्डर रेज-1 श्री दिपेन्द्र पाठक, स्पेशल सीपी यातायात विरेन्द्र कुमार चहल, स्पेशल सीपी जोन-2 सागर प्रीत हुड्डा तथा एडिशन सीपी वेस्टर्न रेंज चिन्मय बिस्वाल तथा संगम ट्रस्ट के चेयरमैन पूर्व आईपीएस अधिकारी कुलदीप कुमार व डायरेक्टर पूर्व आईपीएस ईश कुमार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयुक्त श्री अस्थाना ने संगम ट्रस्ट से कोर्स पूरा कर चुके कुछ छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये।
 अपने संबोधन में श्री राकेश अस्थाना ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। इससे पहले हम आर के पुरम, ओखला विहार और जामिया थानों में पब्लिक पुस्तकालय व कंप्यूटर लैब स्थापित कर चुके है। यहां वातानुकुलित रूम है जिसमें बच्चों व दूसरे लोगों को ऑन लाईन क्लास के लिए फ्री इंटरनेट सुविधा दी गई है। इसके साथ ही बच्चे निशुल्क पुस्तके पढ़ने के लिए ले व दे सकते हैं। साथ ही बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स भी कराये जा रहे है। उन्होंने कहा कि बिंदापुर थाने में भी आधुनिक सुविधाओं से लैस सामुदायिक शिक्षा केंद्र खोला गया है जिसकी देखरेख पुलिस करेगी तथा संगम ट्रस्ट बच्चों को कोर्स करायेगी। उन्होने कहा कि थाने के आसपास के गरीब बच्चों के साथ-साथ अपराध पीड़ित बच्चों को भी यहां कोर्स कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल बच्चे पुलिस से जुड़ेंगे बल्कि यहां से कंप्यूटर कोर्स सीख कर रोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने कहा कि पुलिस की इस भागीदारी से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा और जनसहयोग मिलने से पुलिस अपराधों पर नियंत्रण कर पायेगी।

इस अवसर पर उन्हाने कहा कि दिल्ली के सभी 178 थाना परिसरों में इस तरह के कोर्स चलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर संगम ट्रस्ट के पदाधिकारी कुलदीप कुमार, ईश कुमार व दुष्यन्त मेहता का आभार प्रकट किया और पुलिस की तरफ से एक मोमेटों भी प्रदान किये। समापन अवसर पर द्वारका के अतिरिक्त डीसीपी श्री विक्रम सिंह ने द्वारका जिला के थाने में इस तरह की शुरूआत पर पुलिस आयुक्त व संगम ट्रस्ट के साथ-साथ कार्यक्रम में पधारें अन्य अधिकारियों व गणमान्य व्यक्यिं का आभार प्रकट किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox