देहरादून: महिला के साथ दुष्कर्म, फिर बेरहमी से पीटा गया – हालत नाज़ुक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देहरादून: महिला के साथ दुष्कर्म, फिर बेरहमी से पीटा गया – हालत नाज़ुक

देहरादून/अनीशा चौहान/-  उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, जो अपनी शांत वादियों और सुरक्षित वातावरण के लिए जानी जाती है, अब अपराध की बढ़ती घटनाओं से दहल रही है। बीती रात एक निर्दयी अपराधी ने मानवता को शर्मसार कर दिया, जब उसने एक महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

दरवाजा खोलना पड़ा भारी
पीड़िता की मां द्वारा पटेलनगर कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना 3 जुलाई की रात की है। रात में किसी ने दरवाजा खटखटाया, और बेटी को लगा कि शायद कोई किराएदार होगा, इस कारण उसने दरवाजा खोल दिया। तभी आरोपित अनस जबरन घर में घुस आया और महिला के कपड़े फाड़ते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना यहीं नहीं रुकी, आरोपी ने महिला को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी गर्दन और कमर पर गंभीर चोटें आईं।

चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी
पीड़िता की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़े और मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे गंभीर स्थिति में आईसीयू में भर्ती किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी
पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने जानकारी दी कि तहरीर के आधार पर आरोपी अनस के विरुद्ध दुष्कर्म, मारपीट और घर में घुसकर हमला करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश अभियान चला रही है।

न्याय की मांग
यह घटना देहरादून के नागरिकों के लिए एक चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को पूरा न्याय दिलाया जाएगा और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox