
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- ऐसा लग रहा है कि सरकार सिर्फ युवाओं को शिक्षित करने का नारा भी दे रही है लेकिन सरकार की मंशा युवाओं को शिक्षित करने की नही दिख रही है। क्योंकि खुद केंद्र सरकार ने माना है कि देश भर में केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों तथा गैर-शिक्षण कर्मियों के 58,000 से ज्यादा पद खाली हैं। आखिर इस तरह से कैसे देश में शिक्षा का भला और कैसे छात्र सुशिक्षित हो पायेंगे। यह जानकारी स्वयं केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के 12,099 तथा गैर-शिक्षण कर्मियों के 1,312 पद खाली हैं। इसी तरह जवाहर नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों के 3,271 तथा गैर-शिक्षण कर्मियों के 1,756 पद खाली हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों में सर्वाधिक खाली पद केंद्रीय विश्वविद्यालयों में हैं जहां शिक्षकों के 6,180 तथा गैर-शिक्षण कर्मियों के 15,798 पद अभी भरे जाने हैं। मंत्री के जवाब के अनुसार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में शिक्षकों के 4,425 और गैर-शिक्षण कर्मियों के 5,052 पद, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) तथा भारतीय आभियांत्रिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में शिक्षकों के 2,089 तथा गैर-शिक्षण कर्मियों के 3,773 पद खाली हैं।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,