देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ बॉलीवुड, अक्षय कुमार सहित तमाम सेलेब्स ने दी बधाइयां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ बॉलीवुड, अक्षय कुमार सहित तमाम सेलेब्स ने दी बधाइयां

मानसी शर्मा / –  आज देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर पूरा देश देशभक्ति के रंग में सराबोर है। बॉलीवुड सितारे भी देशभक्ति के रंग में रंगे हुए हैं और अपना देशप्रेम सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शित कर रहे हैं। इंडस्ट्री के तमाम सितारे गणतंत्र दिवस की बधाइयां दे रहे हैं।

 अक्षय कुमार

देशभक्ति की बात हो और अक्षय कुमार का नाम ना आए ये कैसे हो सकता है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए खास संदेश दिया है। वीडियो में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में इन दोनों सितारे हाथ में तिरंगा लिए समुंद्र किनारे दौड़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने कैप्शन में लिखा न्यू इंडिया, ‘न्यू कॉन्फिडेंस, न्यू विजन… हमारा टाइम आ गया है। हैप्पी रिपब्लिक डे..’ फैंस अक्षय के इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।

अनुपम खेर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देश के जवानों को परेड करते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा कि ‘सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं! ये वीडियो बोमबे सैपर्स की रिहर्सल का व्हाट्सएप फॉर्वड से आया है। इस यूनिट का नेतृत्व महिला ऑफिसर रूची यादव कर रहीं हैं। वहीं इस वीडियो के बैकग्राऊंड में एक आम भारतीय नागरिक की आवाज़ रिकॉर्ड हुई है। उस आवाज़ में कितना गर्व है! ये है आज के भारत की गौरवता! जय हिन्द! भारत माता की जय।’

सनी देओल

इसके साथ ही एक्टर सनी देओल ने भी देशवासियों के गणतंत्र दिवस की ढेरों बधाइयां दी हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक देशभक्ति से रंगा रंग वीडियो शेयर किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox