दूसरी पत्नी को सार्वजनिक रूप से स्वीकारना पड़ा भारी, भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा नोटिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दूसरी पत्नी को सार्वजनिक रूप से स्वीकारना पड़ा भारी, भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा नोटिस

देहरादून/अनिशा चौहान/- भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को मीडिया के समक्ष अपनी दूसरी पत्नी को स्वीकार करना महंगा पड़ गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने उन्हें पार्टी अनुशासन का हवाला देते हुए नोटिस जारी किया है।

नोटिस में कहा गया है कि सुरेश राठौड़ का यह सार्वजनिक सामाजिक आचरण पार्टी की छवि को धूमिल कर रहा है और इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में लिया गया है। पार्टी ने राठौड़ से 7 दिन के भीतर जवाब देने को कहा है।

गौरतलब है कि सुरेश राठौड़ हरिद्वार जिले की ज्वालापुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। पहले से विवाहित राठौड़ की दूसरी पत्नी उर्मिला ने उन पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने पहले शादी की और अब उसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। मामला तूल पकड़ने पर मीडिया के सामने सुरेश राठौड़ और उर्मिला दोनों ने एक-दूसरे को पति-पत्नी स्वीकार किया।

इस घटनाक्रम के बाद भाजपा संगठन ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी का कहना है कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को निजी जीवन में भी संयम और मर्यादा का पालन करना चाहिए, ताकि संगठन की छवि पर कोई आंच न आए।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि सुरेश राठौड़ पार्टी के नोटिस का क्या जवाब देते हैं और भाजपा इस पूरे मामले पर आगे क्या रुख अपनाती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox