नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 29 अगस्त, जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने आज भिवानी में आयोजित विशाल युवा सम्मेलन में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। भारी भीड़ को देखकर दिग्विजय ने कहा कि विपक्षी पार्टिया गठबंधन सरकार से घबरा गई है, इसलिए आए दिन किसानों के नाम पर यह लोग राजनीतिक रोटिया सेकते नजर आ रहे है। हम स्वंय किसान है और किसानों भाईयो की जायज मांग को मनवाने के लिए वचनबद्ध है, लेकिन इसके लिए किसानों को भी बातचीत का माध्यम इक्तयार करना होगा। लगातार दो बार जिला पार्षद रहे मनोज यादव के नेतृत्व में आज स्थानीय देवीलाल सदन में हजारों युवाओं ने इनेलो को अलविदा कहकर जननायक जनता पार्टी में आस्था व्यक्त की, वही सर छोटूराम कॉलोनी में दिग्विजय सिंह चौटाला के साथी दीपक चौधरी के निवास स्थान पर अनुसुचित जाति के सैकड़ों परिवारांे ने कांग्रेस को छोड़कर जजपा की सदस्यता ग्रहण की, सभी पार्टी मे शामिल युवाओं को भरपूर मानसम्मान देने का वादा करते हुए दिग्विजय ने कहा कि चुनाव से पूर्व जजपा और अन्य पार्टियों ने घोषणा पत्र जारी किया था जिस पर गठबंधन सरकार में शामिल होकर जजपा ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कूशल मार्गदर्शन में दो वर्ष के कार्यकाल में अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया, जिसमें मुख्यरुप से युवाओं को प्राईवेट सैक्टर में युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार कानून लागू करना, पंचायतीराज को मजबूत करना, बुजुर्गो की पेंशन में बढ़ोतरी की, वही महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए जजपा विधायक नैनासिंह चौटाला ने महिलाओं को पंचायती और निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को बढ़ाया, वही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राशन डिपो में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में चुनी हुई महिलाओं के बेहतरीन कार्य को तवज्जो देते हुए प्रदेश में पहली बार 100 महिला प्रतिनिधियों को स्कूटी प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। वही रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का प्रिमियम, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना से भरने का निर्णय लिया है। वही ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अब तक साढे चार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। पार्टी में शामिल हुए जिला पार्षद मनोज दिनोदिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि मनोज जैसे युवा साथियों के आने से निश्चििततौर पर जजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा। आज के दौर में जनधार वाले साथी ही दो बार लगातार पार्षद रहने की क्षमता रखते है। मनोज हमेशा आगे आकर जनता के कामों के प्रति निष्ठावान रहता है, उनके जजपा मंे शामिल होने पर भरपूर मानसम्मान दिया जाएगा। वही कार्यक्रम के आयोजक मनोज यादव ने कहा कि डा. अजय सिंह चौटाला हमेशा से उनके प्ररेणास्त्रोत रहे है, यह उनका अपना घर हैै। आज जजपा में शामिल होकर उन्हें अत्यअधिक खुशी हो रही है। दुष्यंत चौटाला की कल्याणकारी नितियो से प्रभावित होकर उन्होंने जजपा में शामिल होने का फैसला किया। वही कांग्रेस से अनुसुचित जाति समाज के लोगों ने पार्टी को छोड़ते हुए दुष्यंत चौटाला के कुशल मार्गदर्शन की प्रशंसा की। आज पार्टी में मुख्यरुप से शिवकुमार, सुन्दर सिंह प्रधान, सुरेश सभ्रवाल, संपन कुमार, कुलदीप मैहरा, अमरजीत मैहरा, रमेश कुमार, मुकेश मैहरा, हितेश, मा. रणसिंह, वजीर ंिसंह, कपील, अमीत घोष, दीपक सभ्रवाल सहित अनेक युवाओं ने जजपा में शामिल होने क घोषणा की। दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी जो महापूरुषो का भी सम्मान नही करती, सविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के पहले चुनाव को हरवाने मंे कांग्रेस का बहुत बड़ा हाथा था, जननायक चौ देवीलाल ने बाबा साहेब के नक्सेकदम पर चलते हुए उनके मिशन को आगे बढ़ाया। आज अनुसुचित जाति समाज की सबसे बड़ी भागेदारी गठबंधन सरकार में है। अकेले जजपा के 10 विधायकों मंे अनुसुचित जाति समाज के विधायकों की संख्या सराहनीय है। यदि चैयरमेनो की नियुक्ति में भी अनुसुचित जाति समाज की अहम भागेदारी सुनिश्चिित की है। इसके बाद दिग्विजय सिंह चौटाला ने शहर में हुन्नामल प्याउ स्थित हवासिंह बुधवार की पुण्यतिथि पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शिरकत की और श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामफल फौजी एंव हितेश चावरिया के घर जलपान किया।
पै्रसवार्ता को किया सम्बोधित सर छोटूराम कॉलोनी स्थित अपने साथी दीपक चौधरी के घर प्रैसवार्ता को सम्बोधित करते हुए जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि करोनाकाल में हर वर्ग को खासा नुकसान हुआ है चाहे प्राइवेट सेक्टर हो या सरकारी निरंतर विकास कार्यो में गिरावट आई, लेकिन मुख्यमत्रंी एंव उपमुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में जल्द ही प्रदेश में रोजगार की लहर आएगी। पेपरलीक को लेकर पूछे गए सवाल में दिग्विजय ने कहा कि पेपरलीक होना बड़ी बात है, जल्द ही पेपर को रोकने के लिए गठबंधन सरकार कड़े कानूनी बनाएगी। वही सरकारी विभागांें में ठेकाप्रथा को बंद करने के फैसले को दिग्विजय सिंह चौटाला ने बहुत सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार रोजगार देने के नाम पर मनमानी करते थे जिस पर अब लगाम लगा दी गई हैं। कॉलेज व विश्वविघालयों में सीटों को बढ़ाने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि सीटों की कमी के कारण कोई भी छात्र पढ़ाई से वंचित नही होगा, इनसों लगातार इस पर काम कर रही है। विश्वविघालयों में सीट बढ़ोतरी के लिए इनसों आए दिन छात्रों की मागों को लेकर प्रदर्शन भी करती है। भिवानी में बड़े उघोग के सवाल पर उन्होंने कहा कि भिवानी राजनीतिक का गढ़ रहा है। यही कारण है कि भिवानी की जनता का यहा के राजनीति घरानों ने इस्तेमाल किया है। निकट भविष्य में भिवानी में बड़ा उघोग स्थापित करने की मांग को वह दुष्यंत सिंह चौटाला के सामने अवश्य रखेगें। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा डेयरी विभाग चैयरमेन रणधीर सिंह, जिला प्रधान विजय गौठड़ा, नरेश द्वारका, पार्टी मे शामिल हुए एंव कार्यक्रम आयोजक पार्षद मनोज यादव, दिपक चौधरी, ईश्वर मान, रामफल फौजी, जितेन्द्र शर्मा, अलका आर्या, भगवती जाटूलोहारी, मीना सारसर, लोकगायक अन्नू शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, शंकुतला परमार, सीताराम सिगल, रामसिह वैध, जगदीश धनाना, रविन्द्र पटौदी, डीएसपी होशियार सिंह, प्रेम धनाना, सन्नी पहलवान, सुमन कुगड़, रोहित मोगली, सुरेन्द्र पुनिया टीटी, कुलदीप दिनोद, सुन्दर पहलवान, नरेश यादव, महेश शर्मा, प्रवीन यादव, टोनी राव, संदीप यादव, दीपक यादव, सलील, भगवीर यादव, संचीत तंवर, रवि ठाकूर, संजय ठेकेदार, डा. बिजेन्द्र, भीष्म, अनुकुमार, सत्येन्द्र यादव, आनंद सिंह, सुरेन्द्र, सज्जन, अशोक यादव, ठील्लू तंवर, मुकेश भाट्ी, अशोक मेहरा, कुलदीप मेहरा, आशु वाल्मीकि, हितेश चावरियां, बृजलाल जोगी, मदन यादव, प्रदीप गोयल सहित हजारों लोग उपस्थित थे।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा