दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, जलजमाव और जाम ने बढ़ाई परेशानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश, जलजमाव और जाम ने बढ़ाई परेशानी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/एनसीआर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बीते कुछ दिनों से उमस और गर्मी की मार झेल रही राजधानी में मंगलवार सुबह झमाझम बारिश ने लोगों के मिजाज को खुश कर दिया। पूर्वी, दक्षिणपूर्वी, उत्तरपूर्वी, उत्तर दिल्ली, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, मेरठ और मोदीनगर में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज सुबह ही इन इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया था।


                       लगातार हो रही बारिश के कारण नजफगढ़ देहात, द्वारका, विकास मार्ग, जीटी रोड, आईपीओ, कश्मीरी गेट समेत ज्यादातर बड़े प्वाइंट्स पर जलभराव व जाम की स्थिति बन गई है। वाहनों को भी आवाजाही में परेशानी हो रही है। पैदल चलने वालों को तो सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बारिश के बाद ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी कर उन जगहों के बारे में बताया है जहां जलजमाव के कारण भारी परेशानी हो रही है। ऐसे में इन रास्तों से गुजरने से लोगों को बचना चाहिए। निम्न मार्गों पर हो रही है दिक्कतें-

-रिंग रोग हयात होटल
-सावित्रि फ्लाइओवर के दोनों ओर
-महारानी बाग निजामुद्दीन खत्ता
-कैरेजवे धौला कुआं से 11 मूर्ति जाने वाली सड़क
-आनंद पर्वत गलि संख्या 10
-एसपी मार्ग से आरएमएल जाने वाली सड़क
-पुल प्रहलादपुर अंडरपास
-छाता रेल
-मोतीलाल नेहरू मार्ग और 11 मूर्ति के पास
-विज्ञान भवन के पास मौलाना आजाद रोड
                       मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों के दौरान निंरतर के बजाए रूक-रूककर बारिश हो सकती है। हालांकि बादल छाए रहने और बारिश होने के बावजूद तापमान में अधिक गिरावट होने की संभावना नहीं है। राजधानी में वैसे तो शनिवार से बूंदाबांदी हो रही है। दो-तीन इलाकों में ही शनिवार व रविवार को कुछ पल के लिए हल्की बारिश हुई है, मगर अब शुक्रवार तक बारिश होने का दौर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज से शुक्रवार तक बादल छाए रहेंगे और अधिक तेज व निरंतर बारिश नहीं होगी। इस कारण तापमान में अधिक गिरावट नहीं होगी।
                      बारिश के साथ बदले मौसम में बीमारियां अचानक से बढ़ गई हैं। वायरल फीवर और टायफाइड के बाद डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मरीजों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, के लक्षण हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस समय लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर किसी भी व्यक्ति को बुखार आ रहा है तो तुरंत चिकित्सकों की सलाह लेनी चाहिए।
                      इसके अलावा राजधानी में 31 जुलाई तक स्वाइन फ्लू के सिर्फ दो ही मामले सामने आए थे। 25 अगस्त तक सिर्फ चार सप्ताह के अंदर इनकी संख्या बढ़कर 60 हो गई है। कई मरीजों को कोरोना संक्रमण के डर के चक्कर में अस्पताल जाकर जांच कराई तो उनकी कोविड़ रिपोर्ट तो निगेटिव आयी लेकिन स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox