दुष्यंत चौटाला का बयान: कानून व्यवस्था ध्वस्त, SYL को लेकर सरकार को दी नसीहत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 31, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दुष्यंत चौटाला का बयान: कानून व्यवस्था ध्वस्त, SYL को लेकर सरकार को दी नसीहत

फरीदाबाद/सिमरन मोरया/- हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा उन्होंने SYL मुद्दे को लेकर भी सरकार को सुझाव दिया है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज फरीदाबाद में जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ब के साथ हुई मारपीट के बाद उनको अस्पताल में देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर मामले की सही तरीके से जांच न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से बात की है और सीनियर एसीपी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर मामले की जांच करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है। बदमाशों को हरियाणा छोड़ने के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि यह बयान पहले भी कई बार दिया जा चुका है लेकिन उसके बावजूद भी हरियाणा में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब है।

पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री की जल शक्ति मंत्रालय द्वारा मीटिंग बुलाने को लेकर उन्होंने कहा कि पानी के मुद्दे पर जब आल पार्टी मीटिंग सरकार ने बुलाई थी, तब उन्होंने सुझाव दिया था कि यदि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप से मामला सुलझता है तो ठीक है वरना सरकार को कोर्ट आफ कंटेंप्ट पंजाब सरकार पर करना चाहिए।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी के विधायक के भाई पर रेप के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि लीगल मैटर है वह इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन अगर कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

हरियाणा सरकार पर जमकर बरसे दुष्यंत चौटाला
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस तरह का घटनाक्रम हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में देखा गया जहां रातों रात में निहत्थे बच्चों पर लाठियां बरसाई गई और बहन बेटियों को पीटा गया। गूंगी बहरी सरकार को अपनी आवाज सुनाने के लिए उन्होंने आंदोलन किया सरकार के मंत्री वहां पर एक कमेटी के तौर पर गए उनकी मांगे मानकर उनको आश्वासन देकर वहां से वापस आ गए और बाद में उन्हीं के साथ धोखा करने का काम किया गया। जो सरकार की मंशा को साफ दिखाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox