
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अलीपुर इलाके में दुष्कर्म के मामले में भगोड़ा घोषित इनामी बदमाश को अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपी की पहचान अलीपुर निवासी फिरोज के रूप में हुई है। इस पर दिल्ली पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। दुष्कर्म के मामले में अलीपुर थाना पुलिस ने फिरोज को गिरफ्तार कर लिया था।
जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया। कोर्ट ने फिरोज को भगोड़ा घोषित किया था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि 11 फरवरी 2022 को अलीपुर इलाके में एक युवती ने फिरोज के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी थी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिस्टल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस टीम ने आरोपी को मुबारकपुर डबास से गिरफ्तार कर लिया





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?