’पांच साल में यमुना नहीं की साफ, लोग पी रहे गंदा पानी’- राहुल गांधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’पांच साल में यमुना नहीं की साफ, लोग पी रहे गंदा पानी’- राहुल गांधी

-राहुल गांधी ने लगातार दूसरे दिन केजरीवाल पर साधा निशाना

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगातार दूसरे दिन आम आदमी पार्टी व उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। कांग्रेस सांसद ने याद दिलाया कि पांच साल पहले केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना में स्नान करेंगें, यमुना का पानी पिएंगे। लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी वह यमुना को साफ नहीं कर सके। दिल्ली के लोगों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है और वह शीश महल में रहते हैं।

बवाना विधानसभा में चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सरकार आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा तोड़ देगी। इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल पहले बड़ी-बड़ी बातें करते थे, वह छोटी गाड़ी में घूमते थे और मफलर लिए रहते थे। बिजली के खंभे पर चढ़ जाते थे। दिल्ली से उनका वादा था कि वह साफ राजनीति लाएंगे, लेकिन सरकार में आने के बाद दिल्ली में सबसे बड़ा शराब घोटाला उजागर हुआ। इसको उनकी पार्टी और उनके लोगों ने किया है। केजरीवाल ने भ्रष्ट सरकार चलाई है। राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह पीएम नरेंद्र मोदी झूठे बयान देते हैं, वैसे ही केजरीवाल भी यही काम करते हैं। राहुल गांधी के मुताबिक, पचास फीसदी की आरक्षण की जो दीवार बना रखी है, सत्ता में आने पर कांग्रेस इसे तोड़ देगी। उनकी सरकार आरक्षण का दायरा बढ़ाएगी। कांग्रेस सांसद ने सवाल किया कि क्या केजरीवाल आरक्षण को पचास फीसदी से ज्यादा करना चाहते हैं या नहीं? जब अल्पसंख्यकों पर आक्रमण होता है तो केजरीवाल कहां होते हैं? कहा कि केजरीवाल और भाजपा दोनों ही आरक्षण के खिलाफ हैं। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी के खिलाफ हैं। वह गरीबों और आरक्षण के खिलाफ हैं।

लोगों का पैसा अंबानी-अदाणी को दिया : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बवाना में पानी की समस्या है। लोगों को स्वच्छ पानी की बजाए गंदा और महंगा पानी खरीदना पड़ता है। भाजपा जहां भी जाती हैं, धर्म को धर्म से जाति को जाति से लड़ाती हैं। एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाती हैं। लोगों का पैसा अंबानी-अदाणी को पकड़ा देती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बीस-पच्चीस अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। दिल्ली के लोग अपने बच्चों को निजी कॉलेज-विश्वविद्यालय में भेजते हैं। बीमार होने पर निजी अस्पताल भेजते हैं। जितना लोग जीएसटी देते हैं, उतना ही अंबानी-अदाणी देते हैं।

भाजपा और आप सरकार में रोजगार नहीं मिल सकता : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है। भाजपा और आप की सरकार में रोजगार नहीं मिल सकता है। लाखों रुपये खर्च करके कॉलेज की डिग्री लेते हैं। डॉक्टर और इंजीनियर का सर्टिफिकेट मिलता है, लेकिन रोजगार नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करने वाले एक युवा ने उन्हें बताया कि लाखों रुपये देकर सिविल इंजीनियर की डिग्री ली है और कुली का काम करना पड़ रहा है। राहुल ने कहा कि वह संविधान को बचाने का काम करते हैं। संविधान में साफ लिखा है कि सम्मान हो और आरक्षण मिले। अरबपतियों की सरकार नहीं होनी चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox