मदर डेयरी ने किया उपभोक्ताओं के जीवन से कर रही खिलवाड़, मानकों पर खरे नही उतरे दूध व पनीर के प्रोडेक्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मदर डेयरी ने किया उपभोक्ताओं के जीवन से कर रही खिलवाड़, मानकों पर खरे नही उतरे दूध व पनीर के प्रोडेक्ट

-11 साल बाद कोर्ट ने लगाया 24.80 लाख का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा/शिव कुमार यादव/- दूध व पनीर के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरने पर मदर डेयरी पर जुर्माना लगाया गया है। खाद्य विभाग ने करीब 10 से 11 साल पहले मदर डेयरी के अलग-अलग बूथों से दूध व पनीर के नमूना लिए थे, तभी से एडीएम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।

गौतमबुद्ध नगर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की कोर्ट ने दूध व पनीर के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरने पर मदर डेयरी पर 24.80 लाख का जुर्माना लगाया है। खाद्य विभाग ने करीब 10 से 11 साल पहले मदर डेयरी के अलग-अलग बूथों से दूध व पनीर के नमूने लिए थे, तभी से एडीएम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। अब कोर्ट ने वादों का निस्तारण कर जुर्माना लगाने का आदेश दिया है।

सहायक आयुक्त (द्वितीय) खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि 15 मार्च 2016 को रामगढ़ रेलवे फाटक के पास से मदर डेयर के टोंड दूध का नमूना लिया गया था, जो मानकों पर खरा नहीं उतरा। इस मामले में मदर डेयरी पर 7.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, 15 जनवरी, 2016 को सेक्टर गामा वन स्थित मदर डेयरी के बूथ से फुल क्रीम दूध का नमूना लिया गया, उसमें वसा की कमी मिली।

इस मामले में एडीएम कोर्ट ने 4.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 24 जून, 2015 को एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी स्थित मदर डेयरी बूथ से भी फुल क्रीम दूध का नमूना दिया। जांच में वसा की मात्रा कम मिली। इसमें भी 4.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया हैं। 13 अक्तूबर, 2014 को नोएडा के सेक्टर-11 में मदर डेयरी के पनीर का नमूना लिया गया था, जो मानकों पर खरा नहीं उतरा था। इस मामले में एडीएम कोर्ट ने 8.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox