’राजीव कुमार को राजनीति करनी है तो चुनाव लड़ लें’- केजरीवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’राजीव कुमार को राजनीति करनी है तो चुनाव लड़ लें’- केजरीवाल

-यमुना के पानी को लेकर नोटिस पर चुनाव आयुक्त पर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनाव की सियासी लड़ाई अब यमुना के पानी पर आ गई है। भाजपा और आप के बीच इस मुद्दे को लेकर घमासान जारी है। इस बीच केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजीव कुमार राजनीति कर रहे हैं। उन्हें राजनीति करनी है, तो चुनाव लड़ लें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली में पीने का पानी यमुना के जरिए आता है। ये कच्चा पानी होता है। इसे ट्रीट करते हैं। पिछले कुछ दिनों से जहरीला पानी आता है। इसमें अमोनिया 7 पीपीएम तक पहुंच गया, जो सेहत के लिए खतरनाक है। ये कई ऑर्गन को डैमेज कर सकता है। इससे मौत भी हो सकती है। ये मुद्दा कुछ दिन पहले उठाया। हम बेबस थे।

उन्होंने आगे कहा, ’पहले भी अमोनिया बढ़ने लगा। आतिशी ने नायब सैनी को फोन किया। उनसे अनुरोध किया कि अमोनिया का लेवल बढ़ रहा है, इसे कम करवाइए। ये जान को जोखिम पहुंचा सकता है। यदि अमोनिया लेवल 1 पीपीएम से ज्यादा हो जाए, तो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करना पड़ता है। नायब सैनी 3 बार फोन पर आए, कुछ करने को कहा. फिर आतिशी का फोन अटैंड करना बंद कर दिया। जब अमोनिया लेवल 7 पीपीएम तक आ गया, तब आतिशी ने इजहार किया कि दिल्ली में यमुना के जरिए जहर (हाई अमोनिया) भेजा जा रहा है। यदि ॅज्च् में पानी चला गया, तो खतरनाक हो सकता है। यदि अमोनिया के पानी में क्लोरेजन हो जाए, तो इससे डेडली कुछ नहीं।’

पूर्व सीएम ने कहा, ’हम राजनीति नहीं करना चाहते थे। बड़े मजे की बात है कि जब से अमोनिया का विषय उठाया, तब से घट गया। अब 3 पीपीएम तक आ गया। यानी कौन कर रहा था। अब केस की धमकी दे रहे हैं, जो मर्जी, वो करें, दिल्ली के लोगों को जहरीला पानी भेजकर हेल्थ और जिंदगी को नुकसान पहुंचा सकता है। मुझे जेल में डाल दो, अभी जेल से आ रहा हूं. जब तक जिंदा हूं, दिल्ली के लोगों को जहरीला पानी नहीं पिलाऊंगा। इनकी धमकी से डरने वाला नहीं हूं। किसी से नोटिस और चिट्ठी दिलवा रहे हैं। इन्हें नोटिस और चिट्ठी मुबारक। दिल्ली के लोगों के साथ खड़ा हूं।’

केजरीवाल ने कहा, ’कल नायाब सैनी ने नौटंकी की। कल ऊपर वाले ने साथ दिया। कल पल्ला जाकर सबके सामने पानी पीने की बात कही। इसका विडियो भी है, फिर पानी फेंक दिया। या तो पानी में बदबू थी या गंदा था। ऐसा लगा कि उल्टी आ गई। आज 7 पीपीएम अमोनिया पानी और क्लोरीन मिलकर पानी की बोतल अमित शाह, वीरेंद्र सचदेवा, नायब सैनी और राहुल गांधी के लिए भेजे हैं। सच्चाई इनके साथ है, तो चारों लोग पानी पीकर दिखाएं।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox