
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग में अब कुछ ही दिन का समय शेष बचा है। भाजपा, आप और कांग्रेस एक दूसरे पर जमकर हमलावर है। इसी बीच समाजवादी पार्टी भी अब दिल्ली के चुनाव प्रचार में कूद पड़ी है। वीरवार से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आप के समर्थन मे चुनाव प्रचार करेंगे और यह भी तय है कि इंडियां गठबंधन के दो बड़े सहयोगियों अखिलेश यादव व राहुल गांधी का चुनाव प्रचार के दौरान आमना-सामना भी हो। अब सवाल यह उठता है कि क्या इंडियां गठबंधन अब पूरी तरह से टूट चुका है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी इस बार पूरी तरह से आप पर हमलावर है। हालांकि दोनो पार्टियां इंडियां गठबंधन की सहयोगी पार्टी रही है लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोनो ने अलग राह पकड़ी है। इसी बीच अब सपा भी दिल्ली चुनाव में कूद पड़ी है। सपा के सर्वोच्च नेता अखिलेश यादव आज से आप के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे और यह भी तय हो गया है कि राहुल गांधी व अखिलेश यादव आमने-सामने भी होंगे। हालांकि अभी तक के प्रचार में आम आदमी पार्टी सबसे आगे चल रही है। लेकिन इस बार आप पार्टी को उतना समर्थन नहीं मिला है जितना कि उसे पिछले दो चुनावों में मिला था। हालांकि हर दिन चुनावी समीकरण बदल रहा है और अब चुनाव का वह नाजुक दौर शुरू हो गया है जब कोई भी मुद्दा पूरा चुनावी समीकरण बदल सकता है।

इस बीच 30 जनवरी को अखिलेश यादव आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पूर्वांचल वोटर्स की सीटों वाले क्षेत्र में प्रचार की कमान संभालेंगे। वहीं 31 जनवरी को टीएमसी की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा केजरीवाल के समर्थन में बिहार के लोगों को रिझाने के लिए आएंगे। ऐसे में सवाल यह है कि क्या कांग्रेस का बनाया इंडिया गठबंधन अब उसके खिलाफ हो गया है। दिल्ली में फिलहाल तो यही नजर आ रहा है।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा