दिवाली-छठ पर रेलवे तोहफा: 14,000 अतिरिक्त ट्रेनें, बिहार-झारखंड यात्रा आसान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिवाली-छठ पर रेलवे तोहफा: 14,000 अतिरिक्त ट्रेनें, बिहार-झारखंड यात्रा आसान

मानसी शर्मा/-   फेस्टिव सीजन को देखते हुए भारतीय रेलवे(Indian Railway) ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े पर्वों के दौरान लाखों लोग देशभर के अलग-अलग शहरों से अपने घरों को लौटेंगे, इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। रेलवे ने देशभर में कुल 14,000 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, ताकि यात्री आसानी से और सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि इन अतिरिक्त ट्रेनों के माध्यम से भीड़भाड़ कम करने और यात्रियों को सुविधा प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि त्योहारी सीजन में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है, खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए यात्रा करने वालों की संख्या सबसे अधिक होती है। इस बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर में कुल 14,000 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें से लगभग 2,000 ट्रेनें उत्तर रेलवे की ओर से चलाई जाएंगी।

बिहार-झारखंड रूट पर चलेंगी ट्रेनें

उत्तर रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि त्योहारी सीजन में चलाई जाने वाली अतिरिक्त ट्रेनें मुख्य रूप से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के रूट पर चलेंगी, जहां से सबसे ज्यादा यात्री अपने घरों को लौटते हैं। इन विशेष ट्रेनों का संचालन गाजियाबाद, दिल्ली, आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए …

 सुरक्षा व्यवस्था पर भी रेलवे ने विशेष ध्यान दिया है. स्टेशन पर आरपीएफ (RPF) जवानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेशन में आने-जाने वाले रास्तों में बदलाव किया गया है। यात्रियों को इन नई व्यवस्थाओं की जानकारी अनाउंसमेंट और डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से दी जाएगी।

अस्थायी टिकट काउंटर लगाए जाएंगे

उत्तर रेलवे ने त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई विशेष इंतज़ाम किए हैं। रेलवे ने बताया कि अस्थायी टिकट काउंटर लगाए जाएंगे और ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम को और बेहतर बनाया गया है। जो यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करेंगे, उन्हें पहले से मैसेज के जरिए ट्रेन और स्टेशन संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर के स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या सामान्य है, लेकिन अगले 10 दिनों में भारी भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए उत्तर रेलवे ने प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया की संख्या बढ़ाई है।

 भारतीय रेलवे ने इस बार त्योहारी सीजन में यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी जोनल कार्यालयों और रेलवे स्टेशनों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें और यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करें। रेलवे ने यह भी कहा कि सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, समयबद्धता और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। इसके तहत अतिरिक्त ट्रेनें, अस्थायी टिकट काउंटर, होल्डिंग एरिया, CCTV निगरानी और RPF सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox