दिल्ली हाईकोर्ट को बम की धमकी, मेल में नेताओं को भी निशाना बनाने का जिक्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली हाईकोर्ट को बम की धमकी, मेल में नेताओं को भी निशाना बनाने का जिक्र

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली हाईकोर्ट को शुक्रवार सुबह एक धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें कहा गया कि कोर्ट परिसर में तीन बम लगाए गए हैं। इस मेल में यह भी लिखा गया कि दोपहर 2 बजे तक हाईकोर्ट को खाली करा दिया जाए, वरना गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रशासन सतर्क हो गया और हाईकोर्ट परिसर को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की गई।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पुलिस ने सुरक्षा-प्रोटोकॉल के तहत सभी जजों को उनके कक्षों से बाहर निकाला और वकीलों, स्टाफ व मौजूद लोगों को कोर्ट परिसर छोड़ने के निर्देश दिए। बम निरोधक दस्ते, स्पेशल सेल और दिल्ली पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरी इमारत की तलाशी शुरू कर दी। इसके साथ ही हाईकोर्ट के आसपास के इलाकों को भी सील कर दिया गया ताकि किसी भी तरह का खतरा न रहे।

मेल में नेताओं के नाम और सियासी संदेश
इस धमकी भरे ई-मेल में केवल बम की बात ही नहीं थी, बल्कि इसमें कुछ नेताओं के नाम भी लिए गए और सियासी बयानबाजी भी की गई। मेल की भाषा और संदर्भ ने जांच एजेंसियों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कहीं यह अंदरूनी साजिश (Insider Job) तो नहीं है।

डीएमके का नाम भी आया सामने
सबसे हैरानी की बात यह रही कि मेल में तमिलनाडु की प्रमुख राजनीतिक पार्टी डीएमके (DMK) का भी जिक्र किया गया। मेल में लिखा गया है कि डॉ. एझिलान नागनाथन को डीएमके की कमान संभालनी चाहिए। इसके अलावा मेल में बेहद आपत्तिजनक और खतरनाक धमकी दी गई है कि उदयनिधि स्टालिन के बेटे इनबानिधि उदयनिधि पर तेज़ाब से हमला किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने मेल के स्रोत की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीमें ई-मेल भेजने वाले की पहचान में जुटी हैं। जांच पूरी होने तक हाईकोर्ट और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox