मुंबई लोकल में हादसे का शिकार हुईं अभिनेत्री करिश्मा शर्मा, अस्पताल में भर्ती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुंबई लोकल में हादसे का शिकार हुईं अभिनेत्री करिश्मा शर्मा, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड/अनीशा चौहान/- बॉलीवुड और टीवी की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा शर्मा बुधवार को मुंबई लोकल ट्रेन में एक बड़े हादसे का शिकार हो गईं। करिश्मा, जिन्हें ‘रागिनी MMS रिटर्न्स’ और ‘प्यार का पंचनामा 2’ जैसी फिल्मों में देखा गया है, अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस दर्दनाक घटना की जानकारी दी। शूटिंग के लिए साड़ी पहनकर चर्चगेट जा रही करिश्मा ने चलते ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज चल रहा है।

सिर और पीठ में गंभीर चोटें
इंस्टाग्राम पर करिश्मा ने लिखा, “चर्चगेट शूट के लिए साड़ी में ट्रेन से जा रही थी। ट्रेन की रफ्तार अचानक बढ़ गई और मेरे दोस्त उसमें चढ़ नहीं पाए। डर की वजह से मैंने छलांग लगा दी और पीठ के बल गिर गई। मेरे सिर में गहरी चोट आई है, पीठ में दर्द है और पूरे शरीर पर निशान हैं।” डॉक्टरों ने उनके सिर की चोट की गंभीरता जांचने के लिए MRI कराने की सलाह दी है और फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है। करिश्मा ने फैंस से उनकी जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

दोस्त का भावुक पोस्ट
करिश्मा की एक करीबी दोस्त ने अस्पताल से उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “यकीन नहीं होता कि मेरी दोस्त ट्रेन से गिर गई। उसे कुछ भी याद नहीं है। हमने उसे जमीन पर पड़ा पाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर लगातार उसकी जांच कर रहे हैं। प्लीज उसके लिए दुआ करें।”

फैंस और इंडस्ट्री चिंतित
यह खबर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर करिश्मा के फैंस और मनोरंजन जगत के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इस हादसे ने एक बार फिर मुंबई लोकल ट्रेनों की भीड़भाड़ और जोखिमभरी यात्रा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल करिश्मा की हालत स्थिर बताई जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox