दिल्ली स्कूलों में बम की सूचना के बाद हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली स्कूलों में बम की सूचना के बाद हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

-दिल्ली की कई अहम जगहों पर एजेंसियों ने किया मॉक ड्रिल

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के स्कूलों में बम की सूचना के बाद हाई अलर्ट पर आई देश की सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली के कई क्षेत्रों में सुरक्षा मानक जांचने के लिए मॉक ड्रिल किया। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के साथ मिलकर शुक्रवार देर रात और शनिवार की सुबह राजधानी के कई महत्वपूर्ण इलाकों में मॉक ड्रिल किया। इसमें मुख्य रूप से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मॉक ड्रिल किया। बता दें कि हाल ही में दिल्ली-एनसीआर के करीब 200 स्कूलों को बम से उड़ाने की झूठी खबर मिली थी। इसके बाद से पूरी दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा दलों ने मॉक ड्रिल किया है।

आईजीआई एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल
एनएसजी कमांडो और दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात 10 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल किया। मॉक ड्रिल के हिस्से के रूप में एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को एक नकली आतंकी हमले के बारे में सूचना दी गई। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जैसी अन्य एजेंसियां भी इस अभ्यास में शामिल हुईं। यह अभ्यास कम से कम आधा घंटे तक चला। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ’’घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यह एक आतंकी हमले के खिलाफ सुरक्षा अभ्यास (मॉक ड्रिल) है, जिसे अन्य एजेंसियों के साथ समन्वित तरीके से आयोजित किया जा रहा है।’’

इससे पहले भी किया गया मॉक ड्रिल
ठीक इसी तरह का अभ्यास राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर रात एक बजे और हैदराबाद हाउस में रात 1.30 बजे किया गया। आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में रात तीन बजे मॉक ड्रिल की गई। स्कूल में सुरक्षाकर्मियों ने आतंकी हमले और बम लगाने जैसी घटनाओं के खिलाफ अपनी तैयारियों का अभ्यास किया। इससे पहले शुक्रवार को ताज पैलेस होटल, द्वारका स्थित यशो भूमि, कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन और नए संसद भवन में सुरक्षा अभ्यास किया गया। अधिकारी ने कहा कि बुधवार को ईमेल के जरिये बम की सूचना भले ही झूठी निकली लेकिन वे कोई जोखिम नहीं लेना चाहते, इसलिए सुरक्षा अभ्यास किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox